HomeAccidentहिमाचल घूमने आए दिल्ली के पर्यटक की इस खतरनाक पहाड़ी से गिरकर...

हिमाचल घूमने आए दिल्ली के पर्यटक की इस खतरनाक पहाड़ी से गिरकर मौत

किन्नौर : हिमाचल घूमने आए दिल्ली के एक पर्यटक की खतरनाक पहाड़ी से गिरकर मौत हो गई. मृतक की पहचान दिवेश मान पुत्र प्रेम कुमार निवासी अशोक विहार, दिल्ली के तौर पर हुई है. हादसा जिले के रोला ढांक नामक खतरनाक स्थान पर गत शाम पेश आया.

जानकारी के अनुसार दिवेश मान कल्पा से टैक्सी में रोधी गांव के समीप स्थित रोला ढांक नामक स्थल पर घूमने गया था. टैक्सी चालक फूल सिंह ने बताया कि काफी समय बीत जाने के बाद भी जब दिवेश टैक्सी के पास नहीं लौटा तो उन्होंने संपर्क साधने की कोशिश की. संपर्क नहीं हुआ तो वह ढांक के पास पहुंचे, जहां दिवेश गहरी खाई में गिरा दिखा.

ये भी पढ़ें:  वॉयस ऑफ कार्निवाल-2025 का विजेता बना जिला सिरमौर का कार्तिक ठाकुर

हादसे की जानकारी 112 हेल्पलाइन पर दी गई. इसके बाद पुलिस और एनडीआरएफ की टीम घटनास्थल पर पहुंची. जहां खाई में गिरे पर्यटक को कड़ी मशक्कत से बाहर निकाला.

एसपी किन्नौर अभिषेक शेखर ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि मृतक की पहचान कर ली गई है. मृतक के परिवार वालों को सूचित कर दिया गया है. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा.

ये भी पढ़ें:  ऐसे भी होते हैं रिश्ते... जेठानी की मौत का सदमा सहन नहीं कर पाई देवरानी, घंटेभर में ही तोड़ा दम, एक साथ उठीं दो अर्थियां
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More