HomeNationalबहुचर्चित गुड़िया केस से जुड़े मामले में बड़ा फैसला, पूर्व आईजी सहित...

बहुचर्चित गुड़िया केस से जुड़े मामले में बड़ा फैसला, पूर्व आईजी सहित 8 पुलिस कर्मी दोषी करार

इस पूरे मामले ने हिमाचल प्रदेश में बड़ा तूल पकड़ लिया था. देशभर में ये मामला मीडिया की सुर्खियों में भी छाया रहा. मामला काफी हाई प्रोफाइल होने के बाद इस मामले की जांच का जिम्मा सीबीआई को सौंपा गया था.

चंडीगढ़|
देशभर में चर्चित हिमाचल प्रदेश के कोटखाई गुड़िया केस से जुड़े नेपाली युवक सूरज की लॉकअप में मौत के मामले में शनिवार को बड़ा फैसला आया. इस मामले में हिमाचल पुलिस के पूर्व आईजी समेत 8 पुलिस कर्मियों को हत्या का दोषी ठहराया गया है.

चंडीगढ़ स्थित सीबीआई कोर्ट ने पूर्व आईजी आईपीएस अधिकारी जहूर हैदर जैदी समेत 8 पुलिस कर्मियों को हत्या का दोषी करार दिया है. कोर्ट दोषियों की सजा पर 27 जनवरी को अपना फैसला सुनाएगा. शनिवार को अदालत के आदेश पर सभी दोषियों को हिरासत में ले लिया गया है.

दरअसल, ये मामला साल 2017 का है. शिमला जिला के कोटखाई में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म और हत्या के बाद केस की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया था. इस मामले में हिरासत में लिए गए नेपाली मूल के युवक सूरज की पुलिस कस्टडी में मौत हो गई थी. इस पूरे मामले ने हिमाचल प्रदेश में बड़ा तूल पकड़ लिया था. देशभर में ये मामला मीडिया की सुर्खियों में भी छाया रहा. मामला काफी हाई प्रोफाइल होने के बाद इस मामले की जांच का जिम्मा सीबीआई को सौंपा गया था.

ये भी पढ़ें:  वॉयस ऑफ शिवरात्रि प्रतियोगिता के लिए शुरू हुए ऑडिशन, 80 कलाकारों ने दिखाई अपनी प्रतिभा

सीबीआई जांच में सामने आया कि सूरज की मौत पुलिस टॉर्चर के कारण हुई थी. इस मामले की सुनवाई सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर चंडीगढ़ की सीबीआई स्पेशल कोर्ट में हुई. अदालत ने शनिवार को अंतिम बहस सुनने के बाद आरोपियों को दोषी करार दिया.

सीबीआई ने इस मामले में 52 गवाह बनाए गए थे, जिनकी गवाही के बाद माननीय अदालत ने माना कि सूरज की मौत पुलिस कस्टडी में पिटाई के कारण 18 जुलाई 2017 को हुई थी. बता दें कि सूरज वह व्यक्ति था, जिसे गुड़िया केस में शिमला पुलिस ने आरोपी बनाया था.

ये भी पढ़ें:  कोलर रेंज में चयनित इन 14 वन मित्रों को जारी हुए नियुक्ति पत्र, विभाग ने दिए ये निर्देश
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More