होमBreakingअब माउंटेन एरिया एक्सपर्ट करेंगे चूड़धार में लापता युवक की तलाश, टीम...

अब माउंटेन एरिया एक्सपर्ट करेंगे चूड़धार में लापता युवक की तलाश, टीम चोटी पर रवाना

इससे पहले एसडीआरएफ की टीम चोटी पर युवक की तलाश कर रही थी, लेकिन कोई सफलता हाथ नहीं लगी. लिहाजा, उक्त टीम को वापस भेज दिया गया है. अब युवक की तलाश की जिम्मेदारी उक्त एक्सपर्ट की टीम को सौंपी गई है.

नाहन : जिला सिरमौर की सबसे ऊंची चोटी चूड़धार पर महाशिवरात्रि के दिन लापता हुए 28 वर्षीय अक्षय साहनी पुत्र अनिल साहनी निवासी हाउस नंबर 1320, सेक्टर 15, पंचकूला (हरियाणा) की अब माउंटेन एरिया एक्सपर्ट की टीम तलाश करेगी.

अटल बिहारी पर्वतारोही प्रशिक्षण केंद्र मनाली से प्रशिक्षण प्राप्त एक्सपर्ट की यह टीम सोमवार दोपहर बाद चोटी के लिए रवाना हुई. चूंकि, चोटी पर हल्की बारिश और बर्फबारी हो रही है. लिहाजा, प्रशासन ने टीम को सोमवार को इसी क्षेत्र के चाबधार में ही रुकने के निर्देश दिए हैं.

मंगलवार सुबह ये टीम चाबधार से मूव करेगी, जो तीसरी नामक स्थान पर अपना बेस कैंप तैयार कर लापता युवक की तलाश के लिए अपना सर्च अभियान को शुरू करेगी.

ये भी पढ़ें:  DC मुकेश रेपसवाल ने सम्मानित किए उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले शिक्षक

बता दें कि अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतारोही प्रशिक्षण केंद्र मनाली स्कीइंग, पर्वत बचाव और पर्वतारोहण में विशिष्ट प्रशिक्षण प्रदान करता है. स्थानीय प्रशासन ने युवक की तलाश के लिए उक्त संस्थान को माउंटेन एरिया एक्सपर्ट की एक टीम भेजने का अनुरोध किया था.

इसके बाद 5 सदस्यों की यह टीम सोमवार को नौहराधार पहुंची, जहां से एक स्थानीय निवासी के साथ उक्त टीम को चोटी के लिए रवाना कर दिया गया. बताया जा रहा है कि चौपाल की तरफ से भी लापता युवक की तलाश के प्रयास किए जा रहे हैं.

इससे पहले एसडीआरएफ की टीम चोटी पर युवक की तलाश कर रही थी, लेकिन कोई सफलता हाथ नहीं लगी. लिहाजा, उक्त टीम को वापस भेज दिया गया है. अब युवक की तलाश की जिम्मेदारी उक्त एक्सपर्ट की टीम को सौंपी गई है. बता दें कि चूड़धार चोटी पर 7 से 8 फीट बर्फ जमी है. इस वजह से सर्च अभियान में भी खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.

ये भी पढ़ें:  चूड़धार में मिला व्यक्ति का शव, लापता युवक की बरामदगी की आशंका! नौहराधार के स्थानीय वालेंटियर की रेस्क्यू टीम को मिली सफलता

काबिले गौर हो कि चूड़धार चोटी पर इससे पहले भी श्रद्धालुओं के लापता होने के मामले सामने आ चुके हैं. हालांकि, चूड़धार यात्रा पर भारी बर्फबारी के चलते प्रशासन द्वारा रोक लगाई गई है. बावजूद इसके लापता युवक और उसका एक साथी चूड़धार चोटी के लिए रवाना हो गए थे, जिसमें से एक को रेस्क्यू कर लिया गया, जबकि अक्षय साहनी अब भी घने जंगलों के बीच लापता है. चूड़धार एरिया सेंचुरी एरिया भी है.

उधर, एसडीएम संगड़ाह सुनील कायथ ने बताया कि युवक की तलाश के लिए माउंटेन एरिया एक्सपर्ट की टीम को चोटी के लिए रवाना कर दिया गया है, जो तीसरी नामक स्थान पर अपना बेस कैंप तैयार करेगी. टीम को मंगलवार सुबह 10 बजे तक प्रशासन को सूचित करने के निर्देश दिए गए हैं.

ये भी पढ़ें:  प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के तहत 222 आवेदनों को स्वीकृति, आवेदन अस्वीकार होने की बताई ये वजह
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More