HomeCrimeआधी रात घर में घुसकर बुजुर्ग पर जानलेवा हमला, अधमरी हालत में...

आधी रात घर में घुसकर बुजुर्ग पर जानलेवा हमला, अधमरी हालत में पीजीआई रेफर

ये सनसनीखेज वारदात पुलिस थाना सदर नाहन के अंतर्गत बनेठी पंचायत के निहोग में सामने आई.

नाहन : हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर में आधी रात घर में घुसकर एक अज्ञात हमलावर ने 78 वर्षीय बुजुर्ग पर जानलेवा हमला कर दिया. बुजुर्ग के साथ इस हद तक मारपीट की गई कि उसे अधमरी हालत में पहुंचा दिया.

गंभीर हालत को देखते हुए बुजुर्ग को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है. बुुजुर्ग से मारपीट के बाद आरोपी उसके घर से कीमती सामान भी ले उड़ा. ये सनसनीखेज वारदात पुलिस थाना सदर नाहन के अंतर्गत बनेठी पंचायत के निहोग में सामने आई.

जानकारी के अनुसार बुजुर्ग पृथ्वी सिंह देर रात अपने घर पर सो रहा था, जबकि उसकी पत्नी दूसरे कमरे में सो रही थी. इसी बीच एक व्यक्ति घर में घुसा और पृथ्वी सिंह पर हमला कर दिया. इस घटना में पृथ्वी सिंह के सिर पर भी गंभीर चोट आई हैं.

ये भी पढ़ें:  युवा नेता मनीष गतलोगी को NSUI जिला सिरमौर सोशल मीडिया कॉर्डिनेटर की कमान

बताया जा रहा है कि जिस वक्त यह वारदात सामने आई, उस समय घर पर पृथ्वी सिंह की पोती भी मौजूद थी, जिसने उक्त व्यक्ति को उसके दादा पर हमला करते हुए देखा, लेकिन वह इतनी घबरा गई थी कि उसने कमरे की कुंडी लगा ली. इस बीच अज्ञात हमलावर ने कीमती सामान उड़ाने के मकसद से घर का सामान भी तहस-नहस कर दिया.

बताया जा रहा है कि पृथ्वी सिंह आर्थिक रूप से काफी मजबूत है और उसका अपना कबाड़ का बिजनेस है. घायल अवस्था में पृथ्वी सिंह को देर रात ही नाहन मेडिकल कॉलेज से पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया.

ये भी पढ़ें:  स्कूटी से हो रही थी नशे की तस्करी, अफीम और चरस के साथ पुलिस ने धरे, वाहन जब्त

एएसपी सिरमौर योगेश रोल्टा ने बताया कि घायल के बयान दर्ज होने के बाद ही मामले की पूरी जानकारी सामने आ सकेगी. पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है.

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More