HomeHimachalचूड़धार में मिला व्यक्ति का शव, लापता युवक की बरामदगी की आशंका!...

चूड़धार में मिला व्यक्ति का शव, लापता युवक की बरामदगी की आशंका! नौहराधार के स्थानीय वालेंटियर की रेस्क्यू टीम को मिली सफलता

नाहन : जिला सिरमौर की सबसे ऊंची चोटी चूड़धार में सोमवार को एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है. नौहराधार के स्थानीय वालेंटियर की रेस्क्यू टीम ने शव को अंतिम पड़ाव के बाद चोटी पर चढ़ाई शुरू होते ही शिव प्रतिमा के साथ नीचे एक संकरी खाई से बरामद किया. हालांकि, ये शव चोटी पर लापता हुए युवक अक्षय का है या फिर किसी अन्य व्यक्ति का. इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट या अन्य वैज्ञानिक पहलुओं के बाद ही हो पाएगा.

फेसबुक पेज से जुड़िए :
https://www.facebook.com/aapkibaatnewsnetwork

आशंका यही जताई जा रही है कि ये शव चूड़धार में लापता 28 वर्षीय अक्षय साहनी पुत्र अनिल साहनी हाउस नंबर 1320, सेक्टर 15, पंचकूला (हरियाणा) का है, जो महाशिवरात्रि के दौरान अपने साथी के साथ चूड़धार के लिए रवाना हुआ था.

ये भी पढ़ें:  पांवटा साहिब में 12वीं कक्षा के छात्र ने पंखे से फंदा लगाकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी

बता दें कि अक्षय साहनी पिछले 14 दिनों से लापता है. पहले एसडीआरएफ शिमला की पांच सदस्यीय टीम उसकी तलाश में जुटी थी, लेकिन कामयाबी हाथ न लगने के बाद प्रशासन ने मनाली से माउंट एवरेस्ट एक्पर्ट की टीम बुलाई. इस टीम को भी लापता युवक का कोई सुराग नहीं लगा.
इसके बाद माउंट एवरेस्ट फतेह करने वाली बलजीत कौर भी रविवार को लापता की तलाश में चूड़धार निकली थीं, जिन्होंने सोमवार से तलाश शुरू कर दी थी.

इस बीच नौहराधार के स्थानीय वालेंटियर की रेस्क्यू टीम ने एक शव को चूड़धार चोटी के समीप से संकरी खाई से बर्फ के बीच से बरामद किया है. टीम ने इसकी जानकारी पुलिस ओर प्रशासन को दी. इसके बाद शव को नौहराधार पहुंचाया जा रहा है.

ये भी पढ़ें:  Municipal Council Nahan : 4 जनवरी को बुलाई बैठक रद्द, सांसद की बहन बनीं रहेंगी चेयरमैन

उधर, एसडीएम संगड़ाह सुनील कायथ ने एक शव मिलने की पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि शव की पहचान करना काफी मुश्किल है. लिहाजा, कनफर्म तौर पर ये नहीं कहा जा सकता कि ये शव लापता युवक का ही है. शव को चोटी से नौहराधार पहुंचाया जा रहा है.

उन्होंने बताया कि लापता युवक के परिजनों को भी सूचना दे दी गई है. जहां तक शव की शिनाख्त की बात है तो इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य वैज्ञानिक पहलुओं के बाद ही हो पाएगा. लापता युवक के परिजनों को भी सूचित कर दिया है.

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More