HomeBreakingNagar Panchayat Shillai: शिलाई को नगर पंचायत का दर्जा, सरकार ने जारी...

Nagar Panchayat Shillai: शिलाई को नगर पंचायत का दर्जा, सरकार ने जारी की अधिसूचना

यह जिला सिरमौर की दूसरी नगर पंचायत होगी. इससे पहले जिला में एकमात्र राजगढ़ को ही नगर पंचायत का दर्जा हासिल था. इसके अलावा जिला में नाहन और पांवटा साहिब में नगर परिषद हैं. सरकार के इस निर्णय के बाद जिला में कुल 4 नगर निकाय हो जाएंगे.

शिलाई|
Nagar Panchayat Shillai: जिला सिरमौर के शिलाई को सरकार ने नगर पंचायत बनाने की अधिसूचना जारी कर दी है. बता दें कि शिलाई विधानसभा क्षेत्र प्रदेश के उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान का गृह निर्वाचन क्षेत्र है. सरकार ने शिलाई पंचायत को नगर पंचायत का तोहफा दिया है. लिहाजा, यह जिला सिरमौर की दूसरी नगर पंचायत होगी. इससे पहले जिला में एकमात्र राजगढ़ को ही नगर पंचायत का दर्जा हासिल था. इसके अलावा जिला में नाहन और पांवटा साहिब में नगर परिषद हैं. सरकार के इस निर्णय के बाद जिला में कुल 4 नगर निकाय हो जाएंगे. शिलाई के साथ नाया पंचायत को जोड़कर इस नई नगर पंचायत का गठन किया गया है, जिसमें 1081600.93 वर्गमीटर क्षेत्र शामिल होगा.

ये भी पढ़ें:  पलकों पर बिठाईं नेशनल विजेता बनीं हिमाचल की बेटियां, पांवटा साहिब पहुंची टीम का जोरदार स्वागत

दरअसल, शहरी विकास विभाग के सचिव (शहरी विकास) की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक विभाग की अधिसूचना संख्या यू.डी.-(1)-21/2024 के तहत 9 दिसंबर 2024 को अधिसूचित नगर पंचायत शिलाई की घोषणा के लिए प्रस्ताव को इससे प्रभावित होने वाले व्यक्तियों से डीसी सिरमौर के माध्यम से दो सप्ताह की अवधि के भीतर आक्षेप आमंत्रित करने के लिए राजपत्र (ई-गजट) हिमाचल प्रदेश में 10 दिसंबर 2024 को प्रकाशित किया गया था.

इसके बाद विहित समय-सीमा के भीतर नगर पंचायत शिलाई में सम्मिलित किए जाने बारे प्रस्तावित स्थानीय क्षेत्रों के निवासियों से प्राप्त हुए आक्षेप पर राज्य सरकार की ओर से विचार किया गया और तदनुसार उन पर आवश्यक विनिश्चित किया गया. राज्यपाल द्वारा हिमाचल प्रदेश नगर पालिका अधिनियम 1994 (1994 का अधिनियम संख्यांक 13) की धारा 3 की उपधारा (2) और धारा (4) की उपधारा (6) के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए अधिसूचना के साथ संलग्न अनुसूची में विनिर्दिष्ट क्षेत्रों के अनुसार नगर पंचायत शिलाई का गठन किया गया. लिहाजा यह राजपत्र (ई-गजट) हिमाचल प्रदेश में इसके प्रकाशन की तारीख से अस्तित्व में आएगी.

ये भी पढ़ें:  शिक्षा विभाग में लेक्चरर और असिस्टेंट लेक्चरर के भरे जाएंगे 400-400 पद

अधिसूचना के अनुसार उक्त नगर पंचायत की भूमि और भवनों पर संबंधित अधिसूचना के प्रारंभ से 3 वर्ष की अवधि के लिए संपत्ति कर के संदाय से भी छूट प्रदान की गई है. ये छूट उन लोगों के लिए होगी, जो शिलाई नगर पंचायत के तहत आने वाले क्षेत्रों में रहते हैं. साथ ही संबंधित क्षेत्रों के निवासियों को अधिकार अभिलेख के वाजीब-उल-अर्ज में यथा उपबंधित उनके रूढ़िजन्य अधिकार मिलते रहेंगे. इस अधिसूचना के साथ ही शिलाई नगर पंचायत के गठन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी. यह नगर पंचायत शिलाई के विकास और सुधार के लिए काम करेगी. संबंधित अधिसूचना की पुष्टि शहरी विकास सचिव रितेश चौहान ने की है.

ये भी पढ़ें:  नलवाड़ी मेला 2026: एआई नहीं, हाथों का जादू दिखाएं, मेले का लोगो डिजाइन करें और जीतें नकद इनाम
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More