HomeCrimeसिरमौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चरस की खेप के साथ दो भाई...

सिरमौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चरस की खेप के साथ दो भाई गिरफ्तार

एसआईयू की टीम नहर वाली सड़क पर जोहड़ों के पास मौजूद थी. इस बीच बाइक नंबर UP11CD-4775 पर पहुंचे दो युवकों को पुलिस ने तलाशी के लिए रोका, जिनके कब्जे से 1.254 किलोग्राम चरस की खेप बरामद हुई.

पांवटा साहिब|
जिला सिरमौर पुलिस ने नशे पर शिकंजा करते हुए उपमंडल पांवटा साहिब में बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है. एसआईयू ने बीती रात ये कार्रवाई अमल में लाई. चरस की खेप के साथ दबोचे गए दो आरोपियों के खिलाफ माजरा पुलिस थाना में एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज कर लिया गया है.

जानकारी के अनुसार एसआईयू की टीम नहर वाली सड़क पर जोहड़ों के पास मौजूद थी. इस बीच बाइक नंबर UP11CD-4775 पर पहुंचे दो युवकों को पुलिस ने तलाशी के लिए रोका, जिनके कब्जे से 1.254 किलोग्राम चरस की खेप बरामद हुई. लिहाजा, पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया. इन आरोपियों की पहचान अंकित (25) और सुजीत (19) पुत्र नेतराम निवासी ग्राम खिजरपुर चेक मुतफापुर, पीओ सरोली, तहसील बेहट, जिला सहारनपुर के तौर पर हुई है.

ये भी पढ़ें:  सड़क धंसी, बस अटकी… मच गई अफरा-तफरी, पांगी में चालक की सूझबूझ से टल गया बड़ा हादसा

मामले की पुष्टि डीएसपी पांवटा साहिब मानवेंद्र सिंह ठाकुर ने की है. उन्होंने बताया कि माजरा पुलिस स्टेशन में नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) अधिनियम की धारा 20, 25 और 29 के तहत आरोपियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की गई है. उन्होंने बताया कि पुलिस मामले में आगामी कार्रवाई में जुटी है.

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More