HomeHimachalHydro Power Projects: 22 नई जल विद्युत परियोजनाओं के आवंटन को प्रस्ताव...

Hydro Power Projects: 22 नई जल विद्युत परियोजनाओं के आवंटन को प्रस्ताव आमंत्रित

शिमला|
Hydro Power Projects : प्रदेश सरकार 22 नई जल विद्युत परियोजनाओं का आवंटन करेगी, जिनकी कुल विद्युत क्षमता 828 मेगावाट है. इन परियोजनाओं में 6.5 मेगावाट से लेकर 400 मेगावाट तक की परियोजनाएं शामिल हैं.

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि यह परियोजनाएं प्रदेश के कुल्लू, चंबा, किन्नौर, लाहौल-स्पीति और शिमला जिलों में चिन्हित की गई हैं, जिनमें सबसे अधिक 595 मेगावाट क्षमता की 9 परियोजनाएं चिनाव नदी बेसिन, 169 मेगावाट क्षमता की 8 परियोजनाएं सतलुज नदी बेसिन, 55 मेगावाट की क्षमता की 4 परियोजनाएं रावी व 1 परियोजना नौ मेगावाट क्षमता की ब्यास बेसिन में लगाना प्रस्तावित है.

सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार ने पहली बार इन परियोजनाओं को देश के अन्य राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों, अन्य राज्य व केंद्रीय उपक्रमों को 10 लाख प्रति मेगावाट अपफ्रंट प्रीमियम के आधार पर 40 वर्ष के लिए आवंटित करने का निर्णय लिया है. उन्होंने कहा कि इस संबंध में ऊर्जा निदेशालय द्वारा सभी राज्य के सचिवों व केंद्रीय उपक्रमों को पत्र भी भेजा गया है. उन्होंने कहा इन परियोजनाओं के आवंटन के लिए अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार के लिए विज्ञापन भी जारी किया जा रहा है.

ये भी पढ़ें:  नेशनल मुकाबले की तैयारी में हिमाचल रग्बी टीम, सेलाकुई में शुरू हुआ सब जूनियर खिलाड़ियों का कैंप

मुख्यमंत्री ने कहा कि इन परियोजनाओं के लगने से बिजली की आपूर्ति, मुफ्त बिजली के रूप में राजस्व में बढ़ोतरी, स्थानीय लोगों को रोजगार व स्थानीय क्षेत्रों का विकास सुनिश्चित होगा. हिमाचल प्रदेश देश के एक समृद्धतम राज्य के रूप में उभरेगा.

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More