HomeCrimeकंटेनर से 1.97 किलो चूरापोस्त और 200 ग्राम अफीम बरामद, पंजाब का...

कंटेनर से 1.97 किलो चूरापोस्त और 200 ग्राम अफीम बरामद, पंजाब का चालक गिरफ्तार

पुलिस ने बरामद मादक पदार्थों को तुरंत कब्जे में ले लिया है और चालक के विरुद्ध थाना नालागढ़ में ND&PS Act (नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्सटेंस एक्ट) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया।

बीबीएन : नालागढ़ पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कंटेनर ट्रक से चूरा-पोस्त (भुक्की) और अफीम की खेप बरामद की है। पुलिस ने इस संबंध में पंजाब के चालक को गिरफ्तार कर मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस थाना नालागढ़ की विशेष टीम को गुप्त सूचना मिली थी। इसके आधार पर हनुमान मंदिर बाईपास रोड नालागढ़ में नाकेबंदी की गई। इस दौरान पुलिस टीम ने कंटेनर ट्रक (नंबर HP12Q-9846) को रोका गया।

ट्रक को जसवीर सिंह निवासी अमृतसर (पंजाब) चला रहा था। पुलिस ने जब ट्रक की तलाशी ली, तो उसके कैबिन से 1.97 किलोग्राम चूरा-पोस्त (भुक्की) और 200 ग्राम अफीम बरामद हुई।

ये भी पढ़ें:  बड़ी उपलब्धि : नाहन के ईशान को 'यंग कम्युनिटी चैंपियन' अवॉर्ड, वर्ल्ड रिकॉर्ड बुक में भी नाम दर्ज

पुलिस ने बरामद मादक पदार्थों को तुरंत कब्जे में ले लिया है और चालक के विरुद्ध थाना नालागढ़ में ND&PS Act (नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्सटेंस एक्ट) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया।

पुलिस अब इस मामले में आगे की जांच कर रही है, ताकि इस तस्करी रैकेट के अन्य सदस्यों का पता लगाया जा सके।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More