HomeAccidentट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौके पर मौत; दो...

ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौके पर मौत; दो घायल

एक भीषण सड़क दुर्घटना में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मोटरसाइकिल पर सवार दो अन्य लोग घायल हो गए। यह दुर्घटना थाना नालागढ़ के अंतर्गत चौकीवाला के पास पेश आई।

बीबीएन : जिला सोलन के नालागढ़ में एक भीषण सड़क दुर्घटना में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मोटरसाइकिल पर सवार दो अन्य लोग घायल हो गए। यह दुर्घटना थाना नालागढ़ के अंतर्गत चौकीवाला के पास पेश आई।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दुर्घटनाग्रस्त मोटरसाइकिल (नंबर HP12S-2444) पर चालक शिवम कुमार (निवासी बिहार) अपनी पत्नी अनिता और एक अन्य महिला अनिला देवी पत्नी बबलू राम, निवासी वार्ड नंबर 10, गांव डूंगरा, जिला सीतामढ़ी (बिहार) के साथ नालागढ़ की ओर जा रहे थे।

इसी दौरान पीछे से तेज गति से आ रहे एक ट्रक (नंबर HP12M-3808) ने मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि मोटरसाइकिल पर सवार अनिला देवी की मौके पर ही मृत्यु हो गई।

ये भी पढ़ें:  राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर राज्यपाल ने DC शिमला अनुपम कश्यप को किया सम्मानित

मोटरसाइकिल चालक शिवम कुमार और उसकी पत्नी अनिता गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया।

पुलिस के अनुसार इस संबंध में थाना नालागढ़ में ट्रक चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और दुर्घटना के कारणों की आगामी अन्वेषण (जांच) जारी है।

ये भी पढ़ें:  22 साल की उम्र में रचा इतिहास! सुदर्श कुमार बने हिमाचल के सबसे युवा BDC सदस्य, राजगढ़ में ली शपथ
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More