HomeHimachalSirmaurनाहन शहर में गहराया पेयजल संकट, प्रशासन हर वार्ड में उपलब्ध कराए...

नाहन शहर में गहराया पेयजल संकट, प्रशासन हर वार्ड में उपलब्ध कराए पानी के टैंकर : विशाल

उनका कहना है कि इस संकट की घड़ी में प्रशासन को आम जनता की बुनियादी जरूरतों को प्राथमिकता देनी चाहिए और लोगों को पीने व घरेलू उपयोग के लिए पर्याप्त पानी सुनिश्चित करना चाहिए।

नाहन : लगातार भारी बारिश और भूस्खलन के कारण नाहन शहर में जलापूर्ति पूरी तरह बाधित हो चुकी है, जिससे आम नागरिकों को पीने के पानी के लिए भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

इस गंभीर स्थिति पर चिंता जताते हुए रोड़ सेफ्टी क्लब नाहन के पूर्व अध्यक्ष विशाल तोमर ने जिला प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप की अपील की है। उन्होंने जल शक्ति विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों के अथक प्रयासों की सराहना की, जो दिन-रात काम करके आपूर्ति बहाल करने में जुटे हैं।

हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि लगातार पांच दिनों तक पानी न मिलना आम आदमी के लिए पीड़ादायक है। हर परिवार के पास पानी के टैंकर मंगवाने की आर्थिक क्षमता नहीं है और न ही यह सभी के लिए संभव है।

ये भी पढ़ें:  पांवटा साहिब में दिन के समय खनन वाहनों की एंट्री बैन, अब रात 10 से सुबह 5 बजे तक ही आवाजाही, आदेश जारी

ऐसे में कई लोग पानी के लिए परेशान हो रहे हैं। उन्होंने जिला डी.सी. सिरमौर और जलशक्ति विभाग से अनुरोध किया कि प्रत्येक वार्ड में कम से कम एक-एक पानी का टैंकर तत्काल उपलब्ध कराया जाए।

उनका कहना है कि इस संकट की घड़ी में प्रशासन को आम जनता की बुनियादी जरूरतों को प्राथमिकता देनी चाहिए और लोगों को पीने व घरेलू उपयोग के लिए पर्याप्त पानी सुनिश्चित करना चाहिए।

ये भी पढ़ें:  हिमाचल पंचायत चुनाव: सिरमौर में प्रथम चरण में 83.41 प्रतिशत मतदान दर्ज
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More