HomeCrimeसिरमौर में चरस की बड़ी खेप के साथ 28 साल का युवक...

सिरमौर में चरस की बड़ी खेप के साथ 28 साल का युवक गिरफ्तार, SIU टीम को मिली कामयाबी

जानकारी के अनुसार SIU टीम गश्त और नशे की रोकथाम को लेकर इलाके में मौजूद थी। इस बीच विश्वसनीय सूत्रों से टीम को अवैध नशे की तस्करी की जानकारी मिली। इस पर एसआईयू टीम ने ये कार्रवाई अमल में लाई।

पांवटा साहिब : सिरमौर पुलिस की विशेष अन्वेषण इकाई (SIU) को नशीले पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में फिर बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। टीम ने गोजर के पास एक तस्कर को 1 किलो 4 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार SIU टीम गश्त और नशे की रोकथाम को लेकर इलाके में मौजूद थी। इस बीच विश्वसनीय सूत्रों से टीम को अवैध नशे की तस्करी की जानकारी मिली। इस पर एसआईयू टीम ने ये कार्रवाई अमल में लाई।

आरोपी की पहचान तालिब अंसारी (28) पुत्र खलील अंसारी के रूप में हुई है जो विकासनगर, जिला देहरादून, उत्तराखंड का रहने वाला है।

ये भी पढ़ें:  केंद्र ने हिमाचल को हजारों करोड़ दिए, फिर भी धरातल पर कुछ नहीं उतरा, झूठ फैला रही कांग्रेस सरकार : जेपी नड्डा

डीएसपी पांवटा साहिब मानवेंद्र ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चरस बरामद करने के बाद उसके खिलाफ ND&PS अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

आरोपी को आज माननीय अदालत में पेश किया जाएगा। पुलिस मामले की गहनता से छानबीन कर रही है, ताकि इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों का पता लगाया जा सके।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More