HomeAdministrationसिरमौर की जरवा-जुनैली पंचायत की प्रधान को पद से हटाया, डीसी ने...

सिरमौर की जरवा-जुनैली पंचायत की प्रधान को पद से हटाया, डीसी ने जारी किए आदेश

डीसी ने यह भी आदेश जारी किए कि वह दुरूपयोग की गई 12,99,607 रुपये की धनराशि को तुरंत पंचायत निधि खाते में जमा करवाना सुनिश्चित करें।

नाहन : डीसी सिरमौर प्रियंका वर्मा ने विकास खंड शिलाई की ग्राम पंचायत जरवा-जुनैली की प्रधान आशा देवी को अपने कर्तव्यों के निर्वहन में अवचार का दोषी पाए जाने पर तत्काल पद से हटाने के आदेश जारी किए हैं।

आदेश के अनुसार निष्कासित प्रधान को छह वर्ष की कालावधि के लिए पंचायत के पदाधिकारी के रूप मे निर्वाचित होने के लिए निर्रहित (अयोग्य) कर दिया है।

डीसी ने यह भी आदेश जारी किए कि वह दुरूपयोग की गई 12,99,607 रुपये की धनराशि को तुरंत पंचायत निधि खाते में जमा करवाना सुनिश्चित करें।

इसके अतिरिक्त उनके पास ग्राम पंचायत जरवा-जुनैली की नकद राशि या पंचायत अभिलेख या अन्य कोई स्टोर/स्टॉक का सामान हो तो उसे भी प्रधान पद की मुहर के साथ तुरंत सचिव ग्राम पंचायत जरवा-जुनैली को सौंपना सुनिश्चित करना होगा।

ये भी पढ़ें:  नंबर प्लेट नहीं लगाई या ऐसा काम किया तो आपका वाहन भी होगा जब्त, यहां पुलिस अपना रही कड़ा रुख
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More