HomeHimachalSirmaurसिर्फ बातों से नहीं रुकेगा नशा... ई-शपथ से जुड़ेगा सिरमौर, DC प्रियंका...

सिर्फ बातों से नहीं रुकेगा नशा… ई-शपथ से जुड़ेगा सिरमौर, DC प्रियंका वर्मा ने जनता से की ये अपील

उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जिला के आमजन और सभी सरकारी व गैर सरकारी संस्थाओं में कार्यरत अधिकारी व कर्मचारियों से नशा न करने की ई-शपथ लेने का आग्रह किया है।

नाहन : उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जिला के आमजन और सभी सरकारी व गैर सरकारी संस्थाओं में कार्यरत अधिकारी व कर्मचारियों से नशा न करने की ई-शपथ लेने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि जन सहयोग ही नशा मुक्त भारत व नशा मुक्त सिरमौर की परिकल्पना को साकार करने में मददगार साबित होगा।

उन्होंने आमजन से आग्रह किया है कि वह नशे से दूर रहने और इसकी रोकथाम का संकल्प लेकर ई-शपथ लें। शपथ और अन्य गतिविधियों की फोटो https://nmba.dosje.gov.in/pledge?type=e-pledge एनएमबीए ई-प्रतिज्ञा क्यूआर कोड से अपलोड करें, ताकि स्वस्थ व नशा मुक्त समाज की परिकल्पना को सार्थक किया जा सके। इसके अतिरिक्त ई-शपथ का प्राप्त डेटा जिला वार भागीदारी और एनएमबीए के तहत शुरू की गई जागरूकता पहलों के प्रभाव की निगरानी में भी सहायक होगा।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर में बाइक पर हो रही थी इस प्रतिबंधित सामान की तस्करी, पुलिस ने धर दबोचा 30 साल का युवक

उपायुक्त ने कहा कि नशा मुक्त भारत अभियान के तहत नशे की रोकथाम के लिए विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएं, जिसमें स्कूलों, कॉलेजों में प्रतियोगिताएं, सेमिनार, वेबिनार, ड्रांईग कंपीटिशन, कार्यशालाएं, रैलियां व नुक्कड़ नाटक तथा मैराथन, वॉकथॉन आदि का आयोजन कर लोगों को विशेष कर युवाओं को नशे के दुष्प्रभाव व रोकथाम की जानकारी प्रदान की जाए।

नशा मुक्त भारत अभियान की ऑनलाइन शपथ में लें भाग
हमीरपुर : नशा मुक्त भारत अभियान में अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने के लिए सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय ने ऑनलाइन शपथ (ई-प्लैज) हेतु एक वेब लिंक और क्यूआर कोड जारी किया है। इस वेब लिंक या क्यूआर कोड पर क्लिक करके कोई भी व्यक्ति ‘से नो टू ड्रग्स’ की शपथ ले सकता है। वह इस शपथ का अपने नाम से ऑनलाइन जनरेट हुआ प्रमाणपत्र भी डाउनलोड कर सकता है।

ये भी पढ़ें:  गुरदासपुर के बाढ़ पीड़ितों के लिए सिख संगत ने बढ़ाया मदद का हाथ, राहत सामग्री भेजी

उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने बताया कि नशा मुक्त भारत अभियान के वेब लिंक एनएमबीए.डीओएसजेई.जीओवी.इन nmba.dosje.gov.in पर लॉग इन करके या क्यूआर कोड को स्कैन करके ‘से नो टू ड्रग्स’ की शपथ ली जा सकती है और इसके साथ ही अपने नाम से ऑनलाइन जनरेटड प्रमाण पत्र भी डाउनलोड किया जा सकता है।

Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Deskhttps://aapkibaatnews.com
आपकी बात न्यूज डेस्क देश, प्रदेश और स्थानीय स्तर की हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, विश्वसनीय और तथ्यात्मक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, समाज, प्रशासन, शिक्षा, अपराध, मनोरंजन और जनसरोकार से जुड़े हर मुद्दे पर सटीक जानकारी और प्रभावशाली प्रस्तुति हमारी प्राथमिकता है, ताकि पाठकों को हर बड़ी अपडेट एक ही मंच पर मिल सके।

Latest Articles

Explore More