Home Crime लंबे समय से फरार उद्घोषित अपराधी गिरफ्तार, हत्या के प्रयास के मामले...

लंबे समय से फरार उद्घोषित अपराधी गिरफ्तार, हत्या के प्रयास के मामले में था वांछित

आरोपी को माननीय अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश नालागढ़ की अदालत ने 25 नवंबर 2022 को उद्घोषित अपराधी घोषित किया था। लंबे समय से पुलिस की गिरफ्त से दूर चल रहे आरोपी को बद्दी पुलिस के पीओ सेल ने गिरफ्तार कर लिया है।

0

बीबीएन : बद्दी पुलिस के पीओ सेल ने लंबे समय से फरार चल रहे एक उद्घोषित अपराधी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने हीरा लाल निवासी गांव व डाकघर गुर्चाल (सदवां), तहसील नूरपुर, जिला कांगड़ा को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ थाना रामशहर में 4 मई 2015 को धारा 307, 324, 325, 323, 457 और 511 भारतीय दंड संहिता के तहत मामला दर्ज था।

एसपी बद्दी विनोद धीमान ने बताया कि आरोपी को माननीय अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश नालागढ़ की अदालत ने 25 नवंबर 2022 को उद्घोषित अपराधी घोषित किया था। लंबे समय से पुलिस की गिरफ्त से दूर चल रहे आरोपी को बद्दी पुलिस के पीओ सेल ने गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि बताया कि गिरफ्तार आरोपी को अदालत में पेश किया जा रहा है। मामले में आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

ये भी पढ़ें:  पच्छाद के मरयोग में सोलन के निजी स्कूल की मिनी बस दुर्घटनाग्रस्त, शिक्षिका सहित 8 बच्चे घायल