HomeHimachalChambaयहां भरे जाएंगे आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के पद, 30 दिसंबर आवेदन...

यहां भरे जाएंगे आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के पद, 30 दिसंबर आवेदन की अंतिम तारीख

इन पदों के लिए वही महिला उम्मीदवार पात्र होंगी, जो संबंधित आंगनबाड़ी केंद्र के फीडिंग एरिया (उप गांव) की सामान्य निवासी हों। जिनकी आयु 18 से 35 वर्ष के बीच हो और न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता दस जमा दो (बारहवीं) पास हो। उम्मीदवार के परिवार की वार्षिक आय 50,000 रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए

चंबा : बाल विकास परियोजना अधिकारी मेहला राजेश रॉय ने जानकारी देते हुए बताया कि बाल विकास परियोजना मैहला के अंतर्गत विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों में 3 कार्यकर्ता और 6 आंगनबाड़ी सहायिकाओं के रिक्त पदों को भरा जाना है।

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के पद आंगनबाड़ी केंद्र मझाटा ग्राम पंचायत सुनारा, बंजल -1 ग्राम पंचायत कीड़ी और चलोगा ग्राम पंचायत अठलूईं में भरे जाएंगे। वहीं, आंगनबाड़ी सहायिका के पद आंगनबाड़ी केंद्र सी ग्राम पंचायत उटीप, अगाहर ग्राम पंचायत बलोठ, ग्रोण्डी ग्राम पंचायत बलोठ, सादून ग्राम पंचायत ब्रेही, कुडडनी ग्राम पंचायत मंगला और बंदला ग्राम पंचायत बंदला में भरे जाने हैं।

इन पदों के लिए वही महिला उम्मीदवार पात्र होंगी, जो संबंधित आंगनबाड़ी केंद्र के फीडिंग एरिया (उप गांव) की सामान्य निवासी हों। जिनकी आयु 18 से 35 वर्ष के बीच हो और न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता दस जमा दो (बारहवीं) पास हो। उम्मीदवार के परिवार की वार्षिक आय 50,000 रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए, जिसका प्रमाण तहसीलदार/नायब तहसीलदार/कार्यकारी दंडाधिकारी द्वारा जारी होना अनिवार्य है।

ये भी पढ़ें:  भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र, देश में 100 करोड़ मतदाता: मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार

उन्होंने बताया कि यदि कोई आंगनबाड़ी सहायिका, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के पद के लिए आवेदन करती है, तो उसके मानदेय को आय मानदंड में छूट प्रदान की जाएगी। इन पदों के लिए साक्षात्कार 5 जनवरी 2026 को सुबह 11 बजे एसडीएम चंबा की अध्यक्षता में आयोजित किए जाएंगे।

इच्छुक एवं पात्र महिला उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र साधारण कागज पर हिमाचली प्रमाण पत्र, आयु, शैक्षणिक योग्यता, वार्षिक पारिवारिक आय प्रमाण पत्र, परिवार नकल और अन्य आवश्यक दस्तावेजों की सत्यापित प्रतियों सहित बाल विकास परियोजना अधिकारी, मैहला के कार्यालय में 30 दिसंबर 2025 तक जमा करवा सकती हैं। निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

ये भी पढ़ें:  HPRCA : जल्द शुरू होगी 2000 पदों पर भर्ती, उम्मीदवारों को 2 साल की आयु छूट देने के निर्देश
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More