होमHimachalहैवानियत की सारी हदें पार कर गया कलयुगी बेटा, पुलिस ने क्राइम...

हैवानियत की सारी हदें पार कर गया कलयुगी बेटा, पुलिस ने क्राइम सीन रिक्रिएट करवा खोली परतें

पुलिस की जांच में सामने आया कि पहले आरोपी ने अपनी 51 वर्षीय मां के साथ बेरहमी से मारपीट की। उसके नाक और मुंह पर मुक्के बरसाए। फिर इस कपूत ने रस्सी से अपनी मां का गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी।

सराहां : जिला सिरमौर के सराहां के चढ़ेच गांव में जयमंती मर्डर केस की जांच जारी है। तफ्तीश में सामने आया है कि कलयुगी बेटे ने जन्म देने वाली अपनी मां के साथ किस कद्र हैवानियत की सारी हदें पार कर हमेशा के लिए मौत की नींद सुला दिया।

पुलिस थाना पच्छाद के SHO जय सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने क्राइम सीन रिक्रिएट करवा जयमंती मर्डर केस की परतें खोली। पुलिस आरोपी पुष्प कुमार (31) को हत्या की इस सनसनीखेज वारदात के मामले में क्राइम सीन रिक्रिएट करवाने के लिए मौके पर ले गई थी।

पुलिस रिमांड पर चल रहे आरोपी ने मौके पर पहुंचकर पुलिस को बताया कि उसने किस तरह से अपनी मां की हत्या की और फिर वारदात के बाद जुर्म छिपाने के मकसद से उसने क्या-क्या किया।

ये भी पढ़ें:  लहसुन के खेत में अफीम, रेणुकाजी पुलिस ने दबिश देकर पकड़ी अवैध खेती, आरोपी फरार

पुलिस की जांच में सामने आया कि पहले आरोपी ने अपनी 51 वर्षीय मां के साथ बेरहमी से मारपीट की। उसके नाक और मुंह पर मुक्के बरसाए। फिर इस कपूत ने रस्सी से अपनी मां का गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी।

हत्या के बाद आरोपी अपनी मां के शव को घर से कुछ दूरी पर सुनसान इलाके में ले गया और कस्सी से जमीन खोदकर दफना दिया। पुलिस ने इस कस्सी को भी बरामद कर लिया है।

शव दबाने के बाद आरोपी घर लौटा। अपने पहनें कपड़ों को पानी से धोया। आरोपी के इन कपड़ों को भी पुलिस ने घर से ही बरामद कर लिया है। आरोपी ने मारपीट के दौरान घर के फर्श पर बिखरे खून को कपड़े (पोछे) से साफ किया। पोछा भी पुलिस ने रिकवर कर लिया है।

ये भी पढ़ें:  पांवटा साहिब हत्याकांड: दोनों आरोपित चार दिन के पुलिस रिमांड पर, हत्या की असल वजह खंगाल रही पुलिस

इसके अलावा वारदात में इस्तेमाल घर पर छिपाई रस्सी को भी बरामद किया गया है। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी ने जमीन जायदाद के लालच में ही अपनी मां को मौत के घाट उतारा है।

उधर, एफएसएल की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। फिलहाल आरोपी 4 दिन के पुलिस रिमांड पर चल रहा है। रिमांड की अवधि समाप्त होने पर शुक्रवार यानी आज उसे पुनः अदालत में पेश किया जाएगा। पुलिस इस पूरे मामले की गहनता से जांच में जुटी है।

उधर, एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि अभी तक की जांच में सामने आया है कि आरोपी ने पहले अपनी मां के साथ बेरहमी से मारपीट की और फिर रस्सी से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल रस्सी और कस्सी को रिकवर कर लिया गया है। पुलिस की तफ्तीश जारी है।

ये भी पढ़ें:  31 जनवरी, 2025 तक मनाया जाएगा राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह : खिमटा
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More