HomeHimachalSirmaurसंस्कृत महाविद्यालय में हुआ ये खास कार्यक्रम, नई छात्राओं का स्वागत, सशक्तिकरण...

संस्कृत महाविद्यालय में हुआ ये खास कार्यक्रम, नई छात्राओं का स्वागत, सशक्तिकरण पर जोर, इशिका शर्मा चुनीं अध्यक्ष

प्राचार्य डॉ. संदीप शर्मा ने महिला विकास प्रकोष्ठ के महत्व पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय में प्रत्येक छात्रा को समान अवसर, सुरक्षित वातावरण और मानसिक सशक्तिकरण प्रदान किया जाता है।

नाहन : श्री गोरक्षनाथ राजकीय संस्कृत महाविद्यालय नाहन के महिला विकास प्रकोष्ठ की ओर से नई छात्राओं के मार्गदर्शन के लिए इंडक्शन और अभिवादन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा और सशक्तिकरण के प्रति जागरूक करने के साथ साथ उन्हें महाविद्यालय जीवन में आत्मविश्वास और सहजता के साथ शामिल होने के लिए मार्गदर्शन प्रदान करना था।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रकोष्ठ की संयोजक डॉ. विनिता पाल ने किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि छात्राओं का सशक्तिकरण केवल उनके व्यक्तिगत विकास के लिए ही नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र के उज्जवल भविष्य के लिए भी अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने छात्राओं को प्रेरित किया कि वे अपने अधिकारों के प्रति सजग रहें और किसी भी प्रकार के भेदभाव या असमानता का सामना साहस, धैर्य और आत्मविश्वास के साथ करें। उन्होंने बताया कि महिला विकास प्रकोष्ठ वर्षभर छात्राओं के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करता है।

ये भी पढ़ें:  8.5 ग्राम चिट्टे और 3,050 रुपये करंसी सहित 2 गिरफ्तार, घर की दीवारों पर पुलिस के खिलाफ लिखे थे अपशब्द

प्रकोष्ठ की सदस्य नीरजा चौहान ने बताया कि इन कार्यक्रमों के माध्यम से छात्राएं न केवल अपने अधिकारों की जानकारी प्राप्त करती हैं, बल्कि नेतृत्व कौशल, आत्मरक्षा और निर्णय क्षमता में भी सक्षम बनती हैं। उन्होंने विशेष रूप से कहा कि छात्राओं को हमेशा अपनी प्रतिभा और क्षमताओं पर विश्वास रखना चाहिए और किसी भी चुनौती का सामना दृढ़ता के साथ करना चाहिए। वहीं, सदस्य नरेंद्र सिंह ने बताया कि समिति के सदस्य हमेशा छात्राओं की सहायता और मार्गदर्शन के लिए उपलब्ध रहते हैं।

इस मौके पर प्राचार्य डॉ. संदीप शर्मा ने महिला विकास प्रकोष्ठ के महत्व पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय में प्रत्येक छात्रा को समान अवसर, सुरक्षित वातावरण और मानसिक सशक्तिकरण प्रदान किया जाता है। उन्होंने छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा कि वे शैक्षणिक उत्कृष्टता के साथ-साथ नेतृत्व, सामाजिक जिम्मेदारी और सामूहिक सहयोग में भी सक्रिय भूमिका निभाएं।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर में प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत जल्द जारी होंगे नए निशुल्क एलपीजी कनेक्शन, ये होंगी पात्रता शर्तें

इस अवसर पर डॉ. ज्ञानेश्वर शर्मा, आचार्य ओंकार शर्मा, डॉ. सनी शर्मा, डॉ. सुमिता शर्मा, डॉ. सोमदत्त शर्मा और प्रोफेसर ताराचंद और शशिपाल समेत छात्राएं मौजूद रहीं। कार्यक्रम के अंतर्गत महिला विकास प्रकोष्ठ के सुचारू संचालन और प्रकोष्ठ की गतिविधियों के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए छात्राओं की सहमति से कार्यकारी मंडल का चयन किया गया। इसमें इशिका शर्मा को अध्यक्ष, सुमन को उपाध्यक्ष, अंशिता को सचिव, याचना को सह सचिव और रीना व रीतिका मीडिया प्रभारी चुनी गईं।

ये भी पढ़ें:  वक्त पर निपटा लें अपना काम, नाहन के इन क्षेत्रों में 12 और 13 अप्रैल को बाधित रहेगी बिजली आपूर्ति
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More