HomeCrime@Sirmaur: कैरी बैग में ये सामान लेकर युवाओं को बेचने पहुंचा था...

@Sirmaur: कैरी बैग में ये सामान लेकर युवाओं को बेचने पहुंचा था शख्स, आ गई पुलिस, फिर…

पुलिस टीम तुरंत बताए गए पते पर पहुंची, जहां हुलिये के अनुसार एक व्यक्ति पैदल अपने दाहिने हाथ में नीले रंग का कैरी बैग लेकर आते दिखाई दिया। इस दौरान वह पुलिस को देख कर घबरा गया और पीछे मुड़ने लगा।

पांवटा साहिब : जिला सिरमौर के उपमंडल पांवटा साहिब में पुलिस ने एक व्यक्ति को प्रतिबंधित दवाइयों के साथ धर दबोचा। जानकारी के अनुसार पुलिस थाना पुरूवाला की एक टीम रामपुरघाट में गश्त पर तैनात थी।

इस बीच सूचना मिली कि एक व्यक्ति शाम के समय रामपुरघाट नहर के आसपास स्थानीय नौजवानों को नशीली दवाइयां बेचता है, जो नशे की खेप लेकर मतरालियों की तरफ से नहर वाली सड़क से रामपुर घाट पैदल आ रहा है।

सूचना विश्वसनीय थी, इसलिए पुलिस टीम तुरंत बताए गए पते पर पहुंची, जहां हुलिये के अनुसार एक व्यक्ति पैदल अपने दाहिने हाथ में नीले रंग का कैरी बैग लेकर आते दिखाई दिया। इस दौरान वह पुलिस को देख कर घबरा गया और पीछे मुड़ने लगा।

ये भी पढ़ें:  5 लाख विद्यालय लेंगे ‘हमारा विद्यालय-हमारा स्वाभिमान’ का साझा संकल्प

इस बीच टीम ने तुरंत उसे काबू किया। पूछताछ करने पर उसने अपना नाम जावेद मियां पुत्र यासीन निवासी गांव अमरकोट, तहसील पांवटा साहिब बताया। तलाशी के दौरान उसके कैरीबैग के भीतर नशीली दवाई मार्का एल्प्राजोलम 0.5 एमजी टैबलेट के दो पत्ते बरामद किए गए, जिसमें कुल 18 टैबलेट थे।

आरोपी इसका कोई दस्तावेज पेश नहीं कर सका। लिहाजा, पुलिस ने ND&PS एक्ट की श्रेणी में केस दर्ज किया। एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि मामले में नियमानुसार कार्रवाई जारी है। पता लगाया जा रहा है कि वह नशीली दवाइयां कहां से लाया था और किसे बेचने की फिराक में था।

ये भी पढ़ें:  युवक की अंतिम यात्रा में शामिल हुई उसकी बाइक, फिर चिता के सामने रखकर किया अंतिम संस्कार
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More