Home Crime उत्तराखंड परिवहन की बस में सवार युवक चिट्टे के साथ दबोचा, SIU...

उत्तराखंड परिवहन की बस में सवार युवक चिट्टे के साथ दबोचा, SIU टीम की बड़ी कार्रवाई

पुलिस के अनुसार एसआईयू टीम को मादक पदार्थ की तस्करी की सूचना मिली थी। इसके आधार पर टीम ने चंडीगढ़ से शिमला जा रही उत्तराखंड परिवहन की बस को जांच के लिए रोका।

0

धर्मपुर : जिला सोलन पुलिस की SIU ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए उत्तराखंड परिवहन की बस में सवार एक युवक को चिट्टा सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत थाना धर्मपुर में केस दर्ज कर लिया है। आरोपी को आज अदालत में पेश किया जाएगा।

पुलिस के अनुसार एसआईयू टीम को मादक पदार्थ की तस्करी की सूचना मिली थी। इसके आधार पर टीम ने चंडीगढ़ से शिमला जा रही उत्तराखंड परिवहन की बस को जांच के लिए रोका। तलाशी के दौरान बस में बैठे एक युवक के पास से 10.01 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद हुआ। आरोपी की पहचान दीपक (30) निवासी गांव दोलग, तहसील व डाकघर कंडाघाट, जिला सोलन के रूप में हुई है।

ये भी पढ़ें:  ददाहू-बेचड़ का बाग समेत इन 3 सड़कों का अपग्रेडेशन कार्य मार्च 2026 तक पूरा करने के निर्देश

पुलिस ने आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ थाना धर्मपुर में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 के तहत केस दर्ज किया गया है। आरोपी से गहन पूछताछ की जा रही है और उसके पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है। पुलिस के अनुसार मामले की आगामी जांच जारी है।