HomeCrimeबद्दी में एक युवक पर सरेआम फायरिंग, हमलावरों की तलाश में पुलिस...

बद्दी में एक युवक पर सरेआम फायरिंग, हमलावरों की तलाश में पुलिस की पांच टीमें गठित

पुलिस ने आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए पांच विशेष टीमें गठित की हैं, जो संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालकर साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

बीबीएन : औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के गांव मखनूमाजरा में शनिवार शाम एक युवक पर अंधाधुंध फायरिंग मामले में पुलिस ने हमलावरों की तलाश में 5 टीमें गठित की हैं। घायल युवक का पीजीआई चंडीगढ़ में उपचार चल रहा है। लोगों के मुताबिक क्रेटा गाड़ी में आए हमलावरों ने करीब 20 राउंड फायर किए, जिसमें दो से तीन गोलियां मखनूमाजरा निवासी बलविंदर उर्फ बल्लू की टांग, बाजू और पेट पर लगीं। प्रारंभिक जांच में यह गोलीकांड रंजिश का बताया जा रहा है।

पुलिस के अनुसार बलविंदर अपने कुछ साथियों के साथ मखनूमाजरा मुख्य सड़क पर मौजूद था। इसी दौरान एक कार में सवार अज्ञात व्यक्ति मौके पर पहुंचे और चार से पांच हमलावरों ने उस पर गोलियां दाग दीं। वारदात के तुरंत बाद वह मौके से फरार हो गए। हालांकि अभी तक हमलावरों की पहचान नहीं हो पाई है। बलविंदर को घायल हालत में सीएचसी बद्दी लाया गया,  जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे पीजीआई रेफर कर दिया।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर में एनडीपीएस मामले में दोषी को 4 साल का कठोर कारावास और 25,000 रुपये जुर्माना

सूचना मिलते ही बद्दी पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू की। पुलिस अधीक्षक विनोद धीमान ने स्वयं घटनास्थल का निरीक्षण कर अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। पुलिस ने आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए पांच विशेष टीमें गठित की हैं, जो संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालकर साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। एसपी बद्दी विनोद धीमान ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें:  दोपहिया वाहन चला रहे हो तो समझ लें यातायात नियम, सिरमौर पुलिस कर रही ये कार्रवाई
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More