HomeCrimeपांवटा साहिब में चिट्टे के साथ आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच की...

पांवटा साहिब में चिट्टे के साथ आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच की तेज

पुलिस आरोपी को रिमांड पर लेकर ये पता लगाएगी कि इस मामले में उसके साथ अन्य कौन-कौन लोग शामिल हैं, ताकि नशे के नेटवर्क से जुड़ी अन्य कड़ियों का पता लगाया जा सके।

पांवटा साहिब : जिला सिरमौर की पांवटा साहिब पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज कर पुलिस ने आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि गश्त के दौरान पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 8.17 ग्राम चिट्टा (स्मैक) बरामद किया। आरोपी की पहचान बीरखान उर्फ अमित निवासी अजीवाला, तहसील पांवटा साहिब, जिला सिरमौर के रूप में हुई है।

उन्होंने बताया कि इस संबंध में पुलिस थाना पांवटा साहिब में एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में केस दर्ज कर आरोपी को माननीय अदालत में पेश किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें:  हिमाचल के इस स्कूल में शिक्षक ने पीट डाला 9वीं कक्षा का छात्र, अस्पताल में भर्ती

पुलिस आरोपी को रिमांड पर लेकर ये पता लगाएगी कि इस मामले में उसके साथ अन्य कौन-कौन लोग शामिल हैं, ताकि नशे के नेटवर्क से जुड़ी अन्य कड़ियों का पता लगाया जा सके।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More