HomeHimachalMandiडीसी मंडी के निर्देश : 31 मार्च 2026 तक निपटाएं लंबित तकसीम...

डीसी मंडी के निर्देश : 31 मार्च 2026 तक निपटाएं लंबित तकसीम और निशानदेही के सारे मामले

डीसी ने कहा कि राजस्व मामलों के निपटारे में किसी भी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि 31 मार्च 2026 तक पुराने लंबित तकसीम और निशानदेही के मामलों का निपटारा सुनिश्चित करें।

मंडी : डीसी अपूर्व देवगन ने एसडीएम कार्यालय बल्ह में तहसील बल्ह और उप-तहसील रिवालसर के तहत राजस्व संबंधी मामलों की समीक्षा करते हुए कहा कि राजस्व मामलों के शीघ्र निपटारे को प्रदेश सरकार सर्वोच्च प्राथमिकता प्रदान कर रही है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की पहल पर प्रदेश भर में इसके लिए राजस्व लोक अदालतों का भी आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मंडी जिला में भी पिछले दो साल में राजस्व संबंधी विभिन्न मामलों के निपटारे में गति आई है।

डीसी ने कहा कि राजस्व मामलों के निपटारे में किसी भी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि 31 मार्च 2026 तक पुराने लंबित तकसीम और निशानदेही के मामलों का निपटारा सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि इसमें किसी भी तरह की ढिलाई सामने आने पर संबंधित अधिकारी अथवा कर्मचारी की जवाबदेही सुनिश्चित की जाएगी।

ये भी पढ़ें:  विश्व ग्रेपलिंग चैंपियनशिप में छाए पच्छाद के यशवंत, देश और प्रदेश का बढ़ाया मान

तहसील बल्ह में अप्रैल से दिसंबर 2025 तक फील्ड कानूनगो हटगढ़ द्वारा 41 निशानदेही, 14 हुकमी तकसीम और खानदानी तकसीम के मामलों का निपटारा किया गया। फील्ड कानूनगो बल्ह द्वारा इस अवधि में 17 निशानदेही एवं एक तकसीम का मामला निपटाया गया। अतिरिक्त कार्यभार संभाल रहे पैड़ी कानूनगो द्वारा इस अवधि के दौरान 221 तकसीम, 36 हुकमी तकसीम तथा 57 खानदानी तकसीम के मामलों का सफलतापूर्वक निपटारा किया गया।

उप तहसील रिवालसर में अक्तूबर से दिसंबर 2025 के दौरान रिवालसर फील्ड कानूनगो द्वारा 46 तकसीम व 21 निशानदेही के मामलों का निपटारा किया गया। कार्यालय कानूनगो रिवालसर द्वारा 40 निशानदेही के मामलों का निपटारा किया गया। वहीं, लेदा फील्ड कानूनगो द्वारा 32 निशानदेही व 5 तकसीम के मामलों का निपटारा किया गया। उन्होंने शेष लंबित मामलों के शीघ्र निपटारे के निर्देश दिए।

ये भी पढ़ें:  रिलेशनशिप मैनेजर के पदों के लिए 19 जनवरी को होंगे साक्षात्कार, स्नातक पढ़ें लिखे युवाओं के लिए मौका
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More