होमCrimeसिरमौर में चरस की बड़ी खेप के साथ ये शख्स गिरफ्तार, कार...

सिरमौर में चरस की बड़ी खेप के साथ ये शख्स गिरफ्तार, कार में सवार थे दोनों आरोपी

सिरमौर पुलिस ने चरस की बड़ी खेप के साथ 2 युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

पांवटा साहिब : जिला सिरमौर के पुलिस थाना शिलाई की टीम ने चरस की बड़ी खेप के साथ 2 युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार टीम ने फेडूवाला (शिलाई) के समीप रोनहाट मार्ग से आ रही एक कार नंबर एचपी 01एन-0502 की तलाशी के दौरान 1.584 किलोग्राम चरस बरामद की। पुलिस टीम नियमित गश्त पर तैनात थी। इसी बीच पुलिस ने शक के आधार पर उक्त कार को जांच के लिए रोका था।

वाहन में सवार आरोपी व्यक्तियों की पहचान चालक तुलाराम (28) पुत्र गीताराम और रामचंद्र (34) पुत्र गुमान सिंह निवासी गांव बिंदला, डाकघर मिल्ला, तहसील शिलाई के रूप में हुई।

ये भी पढ़ें:  सामाजिक सुरक्षा पैंशन धारकों को आंगनबाड़ी केंद्रों में करानी होगी E-KYC, नहीं काटने पड़ेंगे दफ्तरों के चक्कर

तलाशी के दौरान रामचंद्र के पास रखे बैग से यह चरस बरामद हुई। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

डीएसपी मानवेंद्र ठाकुर ने बताया कि आरोपियों को अदालत में पेश किया जा रहा है। पुलिस मामले में बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज की जांच कर रही है।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More