HomeRashifalराशिफल: रहस्यमय धन लाभ और अनचाही यात्राएं! आज का दिन इन राशियों...

राशिफल: रहस्यमय धन लाभ और अनचाही यात्राएं! आज का दिन इन राशियों के लिए बनेगा ‘टर्निंग पॉइंट’?

आज का पंचांग (19 नवंबर, 2025) तिथि: चतुर्दशी 09:45am नक्षत्र: विशाखा करण: विष्टि पक्ष: कृष्ण योग: सौभाग्य वार: बुधवार

आज का पंचांग (19 नवंबर, 2025)
तिथि: चतुर्दशी 09:45am
नक्षत्र: विशाखा
करण: विष्टि
पक्ष: कृष्ण
योग: सौभाग्य
वार: बुधवार

आज का शुभ मुहूर्त: 06:51am-09:28am
02:43pm-05:20pm
राहुकाल: 12:06pm-01:24pm
अभिजीत मुहूर्त: 11:45am-12:27pm
दिशाशूल: उत्तर

मेष राशि
आज आप अपनी मर्जी से कार्य कर सकते हैं। शाम के समय आप कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। मानसिक शांति के लिए आज आप किसी मंदिर या गुरुद्वारे की यात्रा करेंगे। नौकरी और व्यवसाय से धन आगमन की संभावना रहेगी। पारिवारिक माहौल खुशनूमा रहेगा।
शुभ अंक: 5
शुभ रंग: सफेद
उपाय: कुल देवी-देवता की पूजा करें।

वृष राशि
आज आपका स्वभाव ईर्ष्यालु हो सकता है। चोट लगने का खतरा रहेगा। आज आप किसी विवाद में फंस सकते हैं। यात्राओं के विषय में सोच समझकर फैसला लें। धन लाभ होने की संभावना रहेगी। अकस्मात धन प्राप्ति के योग बने रहेंगे।
शुभ अंक: 4
शुभ रंग: पीला
उपाय: गाय को हरा चारा खिलाएं।

मिथुन राशि
आज आप अपनी बीमारी से निजात पाने में कामयाब होंगे। व्यापार के विषय में अचानक समस्याएं खड़ी हो सकती हैं। किसी को पैसा देने में दिक्कत आ सकती है। व्यर्थ की यात्राएं और भागदौड़ी से सावधान रहें। चोट लगने का खतरा रहेगा।
शुभ अंक: 8
शुभ रंग: बादामी
उपाय: खाने में केसर का प्रयोग करें।

ये भी पढ़ें:  राशिफल: स्वास्थ्य और पारिवारिक जीवन पर कैसा रहेगा ग्रहों का असर, उपाय के साथ मेष से मीन तक जानें अपनी राशि का हाल

कर्क राशि
आज का अधिकतर समय आप अपने दोस्तों के साथ बिता सकते हैं। खान-पान की चीजों पर संयम बरतने की आवश्यकता रहेगी। आज आप कुछ पुराने और परिचित लोगों से मुलाकात कर सकते हैं। संदिग्ध आर्थिक लेन-देन में सावधान रहें।
शुभ अंक: 3
शुभ रंग: सफेद
उपाय: आज स्त्रियों को सफेद वस्त्र दान करें। इससे आपकी आर्थिक स्थिति और मजबूत होगी।

सिंह राशि
आज जल्दबाजी में कोई फैसला न लें। धन खर्च होने की संभावना रहेगी। प्रेम संबंधों पर ध्यान देने की जरूरत रहेगी। यात्रा करते समय सावधानी बरतने की आवश्यकता है। स्वास्थ्य नरम-गरम रह सकता है। अज्ञात स्रोतों से आज धन प्राप्त हो सकता है। आज आप किसी को भावनात्मक तरीके से आघात कर सकते हैं।
शुभ अंक: 9
शुभ रंग: सफेद
उपाय: घर से बाहर निकलते समय सफेद कपड़े ही पहनें।

कन्या राशि
मानसिक शांति के लिए आज आप दान पुण्य कर सकते हैं। भावनात्मक रूप से आज मानसिक तनाव ग्रस्त रह सकते हैं। आज कोई भी निर्णय जल्दबाजी में न लें। घर की जरूरत पर आज धन खर्च हो सकता है। खर्च नियंत्रण से बाहर होंगे।
शुभ अंक: 6
शुभ रंग: कॉफी
उपाय: ईमली के पेड़ को जल से सींचें।

ये भी पढ़ें:  आज का राशिफल: आपकी राशि के लिए कैसा रहेगा 30 दिसंबर 2025, दिन बेहतर बनाने के लिए करें ये उपाय

तुला राशि
पेचीदा हालत में फंसने पर घबराएं नहीं। आज होश से काम लेने की जरूरत पड़ेगी। यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। विलास की वस्तुओं पर धन खर्च हो सकता है। आज खाने-पीने की चीजों पर संयम बरतने की आवश्यकता होगी। न चाहते हुए भी धन खर्च होने की संभावना रहेगी। व्यवसाय और कार्यक्षेत्र में आज आप लापरवाही कर सकते हैं।
शुभ अंक: 4
शुभ रंग: काला
उपाय: गुड़ एवं मसूर की दाल का दान करें।

वृश्चिक राशि
स्वास्थ्य संबंधित परेशानी उत्पन्न हो सकती है। जरूरत से ज्यादा आज धन खर्च हो सकता है। किसी कार्य विशेष को लेकर यात्रा करनी पड़ सकती है। स्वभाव में चिड़चिड़ापन देखने को मिल सकता है। व्यर्थ में झगड़ा होने की भी संभावना रहेगी। हालांकि, प्रेम संबंधों के लिहाज से आज का दिन अच्छा रहेगा।
शुभ अंक: 4
शुभ रंग: केसरी
उपाय: अपने ईष्ट देवता की आराधना करें।

धनु राशि
सोच को सकारात्मक रखें। आज किसी सट्टेबाजी से मुनाफा हो सकता है। स्वास्थ्य कुछ नरम-गरम रहेगा। विलास की वस्तुओं पर धन खर्च हो सकता है। आज आप किसी से बहसबाजी कर सकते हैं। किसी से आर्थिक मदद मांगनी पड़ सकती है। कार्यक्षेत्र पर ध्यानपूर्वक कार्य करें।
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: चैरी
उपाय: आज पार्वती मंगल स्रोत का पाठ करें।

ये भी पढ़ें:  राशिफल: कारोबार में मुनाफा होगा या मिलेगा धोखा, मेष से मीन तक जानें अपनी राशि का हाल और ये अचूक उपाय

मकर राशि
मानसिक तनाव को दूर करने का उपाय करें। भाई बहनों में से आज कोई पैसे उधार मांग सकता है। स्वभाव में थोड़ा चिड़चिड़ापन देखने को मिल सकता है। आज आप लोगों से दूरी बनाकर एकांत में वक्त बिताना पसंद करेंगे। आर्थिक हालातों पर ध्यान देने की जरूरत रहेगी।
शुभ अंक: 2
शुभ रंग: पीला
उपाय: आज साधु-संतों की सेवा करें।

कुंभ राशि
लेन-देन करते समय सावधानी बरतें। आज आप किसी खेलकूद में हिस्सा ले सकते हैं। आज आपकी ऊर्जा का स्तर बढ़ चढ़कर रहेगा। यात्रा का योग बना रहेगा। किसी कार्य को लेकर की गई यात्रा आज शुभ फलदायनी रहेगी।
शुभ अंक: 9
शुभ रंग: हरा
उपाय: अपनी जेब में हरे रंग के रुमाल का प्रयोग करें।

मीन राशि
स्वास्थ्य के विषय में सचेत रहने की आवश्यकता रहेगी। आज आप अपने कार्य के प्रति लापरवाही कर सकते हैं। व्यवसाय की तरफ ध्यान देने की आवश्यकता रहेगी। दांपत्य जीवन में भी मनमुटाव रह सकता है। पारिवारिक माहौल खुशनूमा रहेगा।
शुभ अंक: 6
शुभ रंग: केसरिया
उपाय: आज तांबे का सिक्का चलते पानी में विसर्जित करें।

ज्योतिषाचार्य: पंडित नितेश शर्मा भारद्वाज
संपर्क नंबर: 94187 45356

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More