HomeCrimeसिरमौर के शिलाई में प्रतिबंधित दवाइयों की शीशियों के साथ एक धरा

सिरमौर के शिलाई में प्रतिबंधित दवाइयों की शीशियों के साथ एक धरा

पांवटा साहिब|
जिला सिरमौर की शिलाई पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक व्यक्ति से प्रतिबंधित दवाओं की शीशियां बरामद की हैं. प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस थाना शिलाई की टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि 41 वर्षीय सोहन लाल निवासी गांव धारवा, पोस्ट ऑफिस झकांडो, तहसील शिलाई, जिला सिरमौर संबंधित क्षेत्र में नशीली दवाएं सप्लाई कर रहा है.

इस पर पुलिस ने आरोपी को पकड़ने का जाल बिछाया और सोहन लाल को द्राबिल के पास दबोच लिया गया. पुलिस को मौके पर सोहन लाल के पास से नशीली दवाओं की प्रतिबंधित चार शीशियां बरामद हुई. इस पर पुलिस थाना शिलाई में उपरोक्त आरोपी के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है. उधर, पांवटा साहिब के डीएसपी मानवेंद्र ठाकुर ने व्यक्ति के पास से नशीली दवाएं बरामद करने की पुष्टि की है.

ये भी पढ़ें:  सिरमौर में पहली बार होगा ये बैडमिंटन टूर्नामेंट, 35 से 75 वर्ष आयु वर्ग के खिलाड़ी दिखाएंगे दम
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More