HomeCrimeददाहू-बेचड़ का बाग सड़क क्षतिग्रस्त करने पर केस, सरकारी संपत्ति को नुकसान...

ददाहू-बेचड़ का बाग सड़क क्षतिग्रस्त करने पर केस, सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का आरोप

जिला सिरमौर के पुलिस थाना श्री रेणुकाजी में एक व्यक्ति के खिलाफ सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के आरोप में केस दर्ज हुआ है। पुलिस ने लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता ई. दलीप चौहान की शिकायत पर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

ददाहू : जिला सिरमौर के पुलिस थाना श्री रेणुकाजी में एक व्यक्ति के खिलाफ सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के आरोप में केस दर्ज हुआ है। पुलिस ने लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता ई. दलीप चौहान की शिकायत पर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस को सौंपी शिकायत में अधिकारी ने बताया कि रेणुकाजी बांध कार्यालय के समीप इस सड़क के ठीक नीचे खोदाई कर ददाहू-बेचड़ का बाग सड़क को क्षतिग्रस्त किया जा रहा है। पहले भी खोदाई के कारण इस सड़क को भारी नुकसान पहुंचा था और काफी समय तक ये सड़क बंद रही।

अब फिर से इसे नुकसान पहुंचाने का प्रयास हो रहा है। इस पर पुलिस ने अजय गर्ग निवासी ददाहू के विरुद्ध धारा 324, 326(2) बीएनएस और 3 पीडीपी एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि श्री रेणुकाजी पुलिस मामले में आगमी कार्रवाई में जुटी है।

ये भी पढ़ें:  बारिश होगी या शुष्क रहेगा मौसम, जानिए हिमाचल में 7 दिन का वेदर अपडेट
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More