पिट्ठू बैग में हो रही थी चरस की तस्करी, 3.320 किलोग्राम के साथ आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी संसार सिंह के खिलाफ पुलिस थाना राजगढ़ में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

0
charas demo pic
Concept Image

राजगढ़ : जिला सिरमौर की राजगढ़ पुलिस ने नाकेबंदी के दौरान एक युवक से चरस की बड़ी खेप बरामद की है। इस मामले में पुलिस ने 32 साल के संसार सिंह उर्फ सोनू निवासी गांव घड़ौटी तहसील राजगढ़ को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार को राजगढ़ पुलिस की टीम ने शलेच कैंची के पास नाकेबंदी की थी। इसी दौरान संसार सिंह एक पिट्ठू बैग लेकर वहां से गुजर रहा था। शक होने पर पुलिस टीम ने उसके बैग की तलाशी ली, जिसके कब्जे से 3.320 किलोग्राम चरस बरामद हुई।

पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी संसार सिंह के खिलाफ पुलिस थाना राजगढ़ में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। उधर, डीएसपी राजगढ़ वीसी नेगी ने चरस के साथ व्यक्ति की गिरफ्तारी की पुष्टि की है।