HomeCrimeपिट्ठू बैग लिए छिपते-छिपाते जा रहा था ये शख्स, पुलिस ने ली...

पिट्ठू बैग लिए छिपते-छिपाते जा रहा था ये शख्स, पुलिस ने ली तलाशी तो निकला ये सामान

आरोपी के खिलाफ धारा 18 Drug & Cosmetic Act के तहत कार्रवाई अमल में लाई गई है.

सोलन|
जिला पुलिस की एसआईयू टीम धर्मपुर और परवाणू क्षेत्र में गश्त व अपराधों की रोकथाम के लिए रवाना हुई थी. टीम जब परवाणू क्षेत्र के टीटीआर चौक पहुंची तो उसी समय लोगों की नजरों से छिपकर निकल रहे एक युवक को शक के आधार पर रोका गया.

युवक की पीठ पर एक पिट्ठू बैग लटका था. पूछताछ के दौरान उसने अपना नाम व पता कमल कुमार (31) निवासी घटटी तहसील, जिला सोलन बताया. पुलिस ने जब उसके बैग की तलाशी ली तो उसके कब्जे से कुल 800 टैबलेट्स प्रतिबंधित नशीली दवाइयां बरामद हुई. इसका वह कोई भी वैध लाइसेंस अथवा दस्तावेज पुलिस के समक्ष पेश नहीं कर सका. इस पर आरोपी के खिलाफ धारा 18 Drug & Cosmetic Act के तहत कार्रवाई अमल में लाई गई.

ये भी पढ़ें:  18 और 19 नवंबर को चंबा प्रवास पर रहेंगे लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह

एसपी सोलन गौरव सिंह ने मामले की पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि आरोपी को आगामी कार्रवाई के लिए पकड़ी गई प्रतिबंधित दवाइयों सहित ड्रग निरीक्षक के हवाले किया जा रहा है. प्रारंभिक जांच में पता चला है कि दवाइयां हरियाणा के जीरकपुर से यहां लाई गई हैं. उक्त आरोपी के पूर्व आपराधिक रिकार्ड की भी पड़ताल की जा रही है.

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More