HomeHimachalSirmaurभारत रंग महोत्सव के 25 वर्ष पूर्ण होने पर जालग में पांजवा...

भारत रंग महोत्सव के 25 वर्ष पूर्ण होने पर जालग में पांजवा वेद लोकनाट्य का मंचन

इस लोकनाट्य में ऋषिगण भरत मुनि से प्रश्न करते हैं कि जब हमारे पास चार वेद उपलब्ध थे और इन चारों वेदों में जगत का सारा रहस्य छिपा है और यह परिपूर्ण है तो पांचवां वेद बनाने की आवश्यकता क्यों पड़ी?

राजगढ़|
आसरा संस्था की ओर से हाब्बी मान सिंह कला केंद्र जालग में पांजवा वेद लोकनाट्य का मंचन किया गया. इस लोकनाट्य का प्रदर्शन संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशानुसार भारत रंग महोत्सव के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष पर राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय दिल्ली के विश्व जन रंग के अंतर्गत किया गया.

आसरा संस्था के प्रभारी डॉ. जोगेंद्र हाब्बी ने बताया कि यह लोकनाट्य विशेष रूप से भरत मुनि द्वारा रचित नाट्यशास्त्र के महत्व के बारे में प्रकाश डालता है. पांचवा वेद लोकनाट्य का मंचन करियाला शैली में किया गया. इस लोकनाट्य में ऋषिगण भरत मुनि से प्रश्न करते हैं कि जब हमारे पास चार वेद उपलब्ध थे और इन चारों वेदों में जगत का सारा रहस्य छिपा है और यह परिपूर्ण है तो पांचवां वेद बनाने की आवश्यकता क्यों पड़ी?

ये भी पढ़ें:  होम स्टे में चिट्टा लेकर पहुंचे थे, अचानक पुलिस ने दी दबिश, एक युवती समेत तीन लोग गिरफ्तार

भरत मुनि कहते हैं कि मनुष्य को ज्ञान प्राप्त करने में सहूलियत हो, इसी उद्देश्य से पंचम वेद अर्थात नाट्यशास्त्र की रचना की गई. चारों वेदों के अंगों को मिलाकर नाट्यशास्त्र का जन्म हुआ है.

आज हम जो रंगमंच व लोकनाट्य देख रहे हैं इसका आधार नाट्य शास्त्र ही है. नाटक और स्वांग एक ऐसा माध्यम है जिसमें देखने और सुनने से एक साथ ज्ञान व शिक्षा मिलती है. इसके माध्यम से समाज में फैली अच्छाई और बुराई की वास्तविक तस्वीर जनता के समक्ष रखी जा सकती है. इससे पथभ्रष्ट मनुष्यों को जीवन की सही राह दिखाई जा सकती है.

ये भी पढ़ें:  लोकनृत्य प्रतियोगिता में आसरा संस्था जालग फिर राज्य विजेता, बढ़ाया सिरमौरी संस्कृति का मान

पांजवा वेद लोकनाट्य का प्रदर्शन गुरु पद्मश्री विद्यानंद सरैक के मार्गदर्शन और वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त लोक कलाकार डॉ. जोगेंद्र हाब्बी के निर्देशन में किया गया. लोकनाट्य के पात्रों में मुख्य भूमिका उस्ताद बिस्मिल्ला खान युवा पुरस्कार से सम्मानित कलाकार गोपाल हाब्बी व रामलाल वर्मा, दिनेश कुमार, चमन लाल, संदीप कुमार, अमी चंद ने निभाई. इसके अलावा सरोज, सुनील, अनु, आरती, सीमा, हेमलता, अमन आदि कलाकारों ने भी अपने किरदार को बखूबी निभाया.

इस लोकनाट्य में कलाकारों ने ग्रामीण परिवेश और स्थानीय बोली में बताया कि नाटकों और लोकनाट्यों का समाज में जागरूकता लाने में पहले भी योगदान रहा है और भविष्य में भी रहेगा. नाटकों एवं लोकनाट्यों के द्वारा समाज में फैली बुराइयों के प्रति जागरूकता लाकर समाज में बदलाव लाया जा सकता है.

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More