HomeCrimeडिजिटल अरेस्ट का खौफ दिखाकर पूर्व सैनिक से 98 लाख की ठगी,...

डिजिटल अरेस्ट का खौफ दिखाकर पूर्व सैनिक से 98 लाख की ठगी, फर्जी कोर्ट सुनवाई तक रची साजिश

शिकायतकर्ता बिलासपुर का रहने वाला सेवानिवृत्त सैनिक है। ठगों ने उसे बताया कि उसके नाम पर फर्जी सिम जारी हुई है, जिसका इस्तेमाल मनी लॉन्ड्रिंग में किया गया है। इसके बाद उसे डिजिटल अरेस्ट में रखने की बात कहकर डराया गया और किसी से भी इस बारे में बात न करने की हिदायत दी गई।

बिलासपुर : डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर साइबर ठगों ने एक पूर्व सैनिक से करीब 98 लाख रुपये की ठगी कर ली। ठगों ने खुद को दूरसंचार विभाग, सीबीआई, आरबीआई और न्यायालय का अधिकारी बताकर फोन और वीडियो कॉल के जरिए संपर्क किया और मनी लॉन्ड्रिंग के झूठे मामले में फंसाने की धमकी देकर मानसिक दबाव बनाया।

शिकायतकर्ता बिलासपुर का रहने वाला सेवानिवृत्त सैनिक है। ठगों ने उसे बताया कि उसके नाम पर फर्जी सिम जारी हुई है, जिसका इस्तेमाल मनी लॉन्ड्रिंग में किया गया है। इसके बाद उसे डिजिटल अरेस्ट में रखने की बात कहकर डराया गया और किसी से भी इस बारे में बात न करने की हिदायत दी गई।

ये भी पढ़ें:  चूड़धार में मिला व्यक्ति का शव, लापता युवक की बरामदगी की आशंका! नौहराधार के स्थानीय वालेंटियर की रेस्क्यू टीम को मिली सफलता

15 से 30 दिसंबर के बीच पीड़ित को लगातार धमकाया गया। इस दौरान ठगों ने फर्जी वीडियो कॉल के जरिए कोर्ट की कार्यवाही दिखाई और कथित गिरफ्तारी वारंट भी प्रदर्शित किया। उसे चेतावनी दी गई कि यदि उसने किसी को जानकारी दी तो 5 से 7 साल की सजा हो सकती है। इसके बाद फर्जी कोर्ट हियरिंग कराई गई, जिसमें कथित जज ने संपत्ति और पैसे कोर्ट में जमा कराने का आदेश दिया।

डर के मारे पूर्व सैनिक ने ठगों के बताए अनुसार अलग-अलग बैंक खातों में रकम ट्रांसफर कर दी। इस तरह कुल 98 लाख रुपये की ठगी को अंजाम दिया गया। इतना ही नहीं ठगों ने पीड़ित के मोबाइल से कॉल, मैसेज और अन्य डिजिटल सबूत भी डिलीट करवा दिए।

ये भी पढ़ें:  भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने मजठाई में किया पार्टी के प्रदेश कार्यालय का शिलान्यास

मामले में साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन मध्य खंड मंडी में प्राथमिकी दर्ज की गई है। साइबर पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। साइबर पुलिस अधीक्षक रोहित मालपानी ने लोगों से अपील की है कि ऐसे फोन, वीडियो कॉल या व्हाट्सएप संदेशों से सतर्क रहें। किसी को भी बैंक डिटेल, ओटीपी या निजी जानकारी साझा न करें और किसी भी संदिग्ध कॉल की तुरंत सूचना नजदीकी पुलिस थाना या साइबर हेल्पलाइन को दें।

ये भी पढ़ें:  ड्राई स्पैल के बीच किसानों के काम आएगी ये सलाह, इन विधियों को अपनाकर मिलेगा लाभ
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More