होमBreakingसिरमौर में यहां भरे जाएंगे आंगनबाड़ी सहायिका के पद, 24 अक्टूबर तक...

सिरमौर में यहां भरे जाएंगे आंगनबाड़ी सहायिका के पद, 24 अक्टूबर तक करें आवेदन; 3 नवंबर को इंटरव्यू

आवेदक की आयु 18 से 35 वर्ष और परिवार की वार्षिक आय 50 हजार से अधिक नहीं होनी चाहिए।

नाहन : बाल विकास परियोजना अधिकारी शिलाई जिला सिरमौर के अंतर्गत संचालित आंगनबाड़ी सह प्रीस्कूल्स (आंगनबाड़ी केंद्रों) में सहायिकाओं के छह रिक्त पदों को भरने के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है।

इनमें ग्राम पंचायत पोहटा मानल के अंतर्गत आने वाले मुनई बेलाड़ी, भंगाटा, जुईनल आंगनबाड़ी केंद्र तथा ग्राम पंचायत बकरास का बम्बराड़, ग्राम पंचायत बेला का बशवा और ग्राम पंचायत कांडो भटनोल का भटनोल केंद्र शामिल है।

संबंधित क्षेत्र की सामान्य निवासी इच्छुक महिलाएं (विवाहित/अविवाहित) सादे कागज पर स्वयं सत्यापित दस्तावेजों सहित बाल विकास परियोजना अधिकारी, शिलाई के कार्यालय में 24 अक्तूबर, 2026 शाम 5 बजे तक आवेदन कर सकती हैं। इन पदों के लिए साक्षात्कार 3 नवंबर, 2026 को सुबह 11 बजे उपमंडल अधिकारी (ना.) शिलाई के कार्यालय में आयोजित किया जाएगा।

ये भी पढ़ें:  समाज शास्त्र शिक्षक भर्ती के परिणाम में आंशिक संशोधन, 2 उम्मीदवारों की उम्मीदवारी हुई रद्द, रिजल्ट वेबसाइट पर जारी

जानकारी देते हुए बाल विकास परियोजना अधिकारी गीता सिंगटा ने बताया कि आंगनबाड़ी सहायिका के लिए आवेदक की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता किसी भी मान्यता प्राप्त स्कूल शिक्षा बोर्ड से 12वीं उत्तीर्ण होना आवश्यक है, जबकि उच्च शिक्षा प्राप्त उम्मीदवार को नियमानुसार अतिरिक्त अंक प्रदान किए जाएंगे।

आवेदक की आयु 18 से 35 वर्ष और परिवार की वार्षिक आय 50 हजार से अधिक नहीं होनी चाहिए। आवेदक हिमाचल की स्थाई निवासी व उसी आंगनबाड़ी लाभान्वित क्षेत्र की सामान्य निवासी होनी चाहिए। इस आशय का प्रमाण-पत्र संबंधित कार्यकर्ता द्वारा जारी व सम्बंधित वृत पर्यवेक्षक से प्रतिहस्ताक्षरित कराकर आवेदन पत्र के साथ प्रस्तुत करना होगा।

ये भी पढ़ें:  जल शक्ति विभाग की भर्ती पर हिमाचल किसान सभा ने उठाए सवाल, दिव्यांगों को आरक्षण देने के साथ उठाई ये मांग

उन्होंने बताया कि चयन शैक्षणिक योग्यता, अनुभव व अन्य प्रमाण पत्रों/ योग्यताओं एवं साक्षात्कार के अनुसार प्राप्त अंकों के अनुसार पूर्णतया वरीयता के आधार पर किया जाएगा, जिसके लिए अधिकतम कुल 25 अंक निर्धारित किए गए हैं।

Latest Articles

Explore More