होमHimachalSirmaurपांवटा साहिब में चिट्टे के साथ दबोचा ये शख्स, कुंजा से लाया...

पांवटा साहिब में चिट्टे के साथ दबोचा ये शख्स, कुंजा से लाया था नशा, पुलिस ने गुप्त सूचना पर की कार्रवाई

पुलिस थाना पांवटा साहिब की डिटेक्शन सेल ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को चिट्टे (हेरोइन) के साथ धर दबोचा है।

पांवटा साहिब : पुलिस थाना पांवटा साहिब की डिटेक्शन सेल ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को चिट्टे (हेरोइन) के साथ धर दबोचा है। आरोपी की पहचान नवीन ठाकुर निवासी गांव पुडली, डाकघर भरोग बनेड़ी, तहसील ददाहू, जिला सिरमौर के रूप में हुई है।

एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि पुलिस गश्त के दौरान टीम विश्वकर्मा चौक में मौजूद थी। इसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि आरोपी कुंजा क्षेत्र से यमुना नदी के रास्ते चिट्टा लेकर आया है। सूचना के आधार पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी की तलाशी ली, जिसमें उसके कब्जे से 4.07 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद हुई।

ये भी पढ़ें:  ठियोग में ADJ कोर्ट खोलने के लिए सरकार करेगी गंभीरता से प्रयास, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर का भरोसा

उन्होंने बताया कि पुलिस थाना पांवटा साहिब में आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी गई है।

दड़ा-सट्टा लगाते पुलिस ने दबोचा
पुलिस थाना पुरुवाला की टीम ने एक व्यक्ति को सरेआम दड़ा सट्टा लगाते हुए पकड़ा है। आरोपी की पहचान शिव राम निवासी गांव मानपुर देवड़ा, तहसील पांवटा साहिब के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार गश्त के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर मानपुर देवड़ा क्षेत्र में दबिश दी गई। इस दौरान आरोपी कथित रूप से एक रुपये के बदले 80 रुपये का लालच देकर लोगों से दड़ा-सट्टा खेलवा रहा था।

ये भी पढ़ें:  पुलिस भर्ती का दूसरा दिन : 809 महिला अभ्यर्थियों में से 214 ने क्लीयर किया ग्राउंड टेस्ट

एसपी ने बताया कि तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से दड़ा-सट्टा की पर्चियां और 970 रुपये नकद बरामद किए गए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Crime Desk Himachal
Crime Desk Himachalhttps://aapkibaatnews.com
क्राइम डेस्क हिमाचल, हिमाचल प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में अपराध, पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, जांच और न्यायिक मामलों से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, सटीक और विश्वसनीय तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। हमारा उद्देश्य अपराध जगत की हर बड़ी अपडेट, पुलिस की कार्रवाई और जनसरोकार से जुड़े मामलों को तथ्यात्मक और प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत करना है।

Latest Articles

Explore More