HomeHimachalSirmaurमंदिर के लंगर भवन में छिपा रखी थी नशे की खेप, पुलिस...

मंदिर के लंगर भवन में छिपा रखी थी नशे की खेप, पुलिस के डिटेक्शन सेल ने पकड़ी

पांवटा साहिब पुलिस की डिटेक्शन सेल ने ये कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर अमल में लाई।

पांवटा साहिब : जिला सिरमौर के उपमंडल पांवटा साहिब में पुलिस के डिटेक्शन सेल ने एक व्यक्ति को चरस के साथ मंदिर में धर दबोचा है। आरोपी के विरुद्ध पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज कर लिया है।

जानकारी के अनुसार पांवटा साहिब पुलिस की डिटेक्शन सेल ने ये कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर अमल में लाई। पुख्ता सूचना पर टीम बहराल स्थित नगर देवता के मंदिर में पहुंची। जहां मंदिर के लंगर भवन के भीतर पुलिस ने एक कैरी बैग बरामद किया, जिसमें 176 ग्राम चरस पकड़ी।

मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी पांवटा साहिब मानवेंद्र ठाकुर ने बताया कि आरोपी रामेश्वर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी से पूछताछ जारी है।

ये भी पढ़ें:  जिलास्तर पर जलवा दिखाने के बाद राज्यस्तरीय खेलकूद में धमाल मचाएंगे मंडियाघाट के ये 24 खिलाड़ी
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More