HomeCrimeसिरमौर में 732 ग्राम चरस के साथ एक गिरफ्तार, ऐसे चढ़ा पुलिस...

सिरमौर में 732 ग्राम चरस के साथ एक गिरफ्तार, ऐसे चढ़ा पुलिस के हत्थे

पुलिस थाना पुरुवाला की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर स्कूटी नंबर UK07BZ-8077 के चालक को तलाशी के लिए रोका. इस दौरान उसके कब्जे से 732 ग्राम चरस बरामद हुई. आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना पुरुवाला में केस दर्ज कर लिया गया है.

पांवटा साहिब : जिला सिरमौर के पांवटा साहिब उपमंडल में पुलिस ने एक व्यक्ति को चरस के साथ गिरफ्तार किया है. आरोपी के खिलाफ पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है.
जानकारी के अनुसार पुलिस थाना पुरुवाला की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर स्कूटी नंबर UK07BZ-8077 के चालक कमल बहादुर पुत्र हरि बहादुर निवासी त्यूनी, जिला देहरादून, उत्तराखंड को तलाशी के लिए रोका. इस दौरान उसके कब्जे से 732 ग्राम चरस बरामद हुई.
इस पर पुलिस थाना पुरुवाला में आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत केस दर्ज किया गया है. मामले की पुष्टि आईपीएस अधिकारी एवं एसडीपीओ पांवटा साहिब अदिति सिंह ने की है. उन्होंने बताया कि पुलिस मामले में आगामी कार्रवाई कर रही है.

ये भी पढ़ें:  सिरमौर में मिला वेस्ट बंगाल से लापता ये व्यक्ति, हजारों किलोमीटर दूर परिवार तक ऐसे पहुंची पुलिस, जानें पूरा मामला
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More