HomeCrimeनाहन के दो सड़का में दो गुटों में खूनी झड़प, बुरी तरह...

नाहन के दो सड़का में दो गुटों में खूनी झड़प, बुरी तरह पीट डाले 2 युवक, अस्पताल में उपचाराधीन

नाहन : पांवटा साहिब-कालाअंब नेशनल हाईवे-07 पर नाहन के समीप दो सड़का में वीरवार को दो गुटों के बीच खूनी झड़प में 2 युवक घायल हो गए. हाईवे पर अचानक हुई इस झड़प से मौके पर मौजूद लोगों में दहशत का माहौल बन गया.

हालांकि, दोनों घायल युवकों पर किस चीज से हमला किया गया है, यह तो पुलिस जांच के बाद ही सामने आ सकेगा. बताया जा रहा है कि डंडों इत्यादि से लैस एक गुट के कुछ युवाओं ने दो युवकों पर हमला कर दिया.

मारपीट में एक के सिर और हाथ पर गंभीर चोटें आई हैं, जबकि एक अन्य युवक भी घायल हुआ है. दोनों को उपचार के लिए नाहन मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया. सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची.

ये भी पढ़ें:  Children of the State: 22 बच्चों का पहला दल 13 दिवसीय भ्रमण पर रवाना, सीएम ने दिखाई हरी झंडी

पुलिस की प्रारंभिक जांच के मुताबिक एक घायल युवक की किसी बात को लेकर गत बुधवार को बहसबाजी हो गई थी, जिसके बाद वीरवार को 4 से 5 युवकों ने इन पर हमला कर दिया और आरोपी मौके से फरार हो गए, जिनकी पुलिस तलाश में जुटी है. नाहन पुलिस मामले की जांच कर रही है.

ये भी पढ़ें:  200 करोड़ की छैला-ओच्छघाट सड़क मोदी सरकार की देन, कांग्रेस कर रही झूठा श्रेय लेने की कोशिश: बिंदल
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More