HomeCrimeसिरमौर में एक व्यक्ति ने जंगल में उठाया ये खौफनाक कदम, जांच...

सिरमौर में एक व्यक्ति ने जंगल में उठाया ये खौफनाक कदम, जांच में जुटी पुलिस

पुलिस चौकी राजबन को सूचना मिली थी कि एक अज्ञात व्यक्ति ने नाडी के जंगल में पेड़ से फंदा लगाया है और शव से दुर्गंध आ रही है. लिहाजा, पुलिस की टीम मौके पर पहुंची.

पांवटा साहिब|
जिला सिरमौर के पांवटा साहिब उपमंडल में एक व्यक्ति ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतक युवक ने जंगल में ये खौफनाक कदम उठाया. अभी फिलहाल शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है. पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. साथ ही मामले की जांच में जुट गई है.

जानकारी के मुताबिक पुलिस चौकी राजबन को सूचना मिली थी कि एक अज्ञात व्यक्ति ने नाडी के जंगल में पेड़ से फंदा लगाया है और शव से दुर्गंध आ रही है. लिहाजा, पुलिस की टीम मौके पर पहुंची.

जांच के दौरान डिकंपोज हालत में हाथ और गर्दन पर फंदे के निशान पाए गए. शव से काफी दुर्गंध आ रही थी. इसे देखकर प्रतीत हो रहा था कि मृतक की उम्र 30 से 35 साल के आसपास है.

ये भी पढ़ें:  कांसर स्कूल में दिखा स्वच्छता का जुनून, विद्यार्थियों ने रैली निकाल दिया बड़ा संदेश

शव की शिनाख्त को लेकर पुलिस ने आसपास के लोगों से भी पूछताछ की. फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है. पांवटा साहिब के डीएसपी मानवेंद्र सिंह ठाकुर ने घटना की पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More