HomeCrimeपांवटा पुलिस की रिहायशी मकान में दबिश, बरामद की 12 ग्राम स्मैक,...

पांवटा पुलिस की रिहायशी मकान में दबिश, बरामद की 12 ग्राम स्मैक, आरोपी गिरफ्तार

आरोपी के विरुद्ध ND&PS ACT के तहत अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। आरोपी को अदालत में पेश करके पुलिस हिरासत रिमांड हासिल किया जाएगा।

पांवटा साहिब: जिला सिरमौर पुलिस नशा तस्करों पर लगातार शिकंजा कस रही है। अब पुलिस ने एक व्यक्ति को 12 ग्राम स्मैक के साथ धर दबोचा है। पुलिस ने रिहायशी मकान में दबिश देकर ये कार्रवाई की।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक पांवटा साहिब पुलिस थाना की टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति नशे का धंधा कर रहा है। इस पर पुलिस ने आरोपी विक्की कुमार निवासी मकान नंबर 96, वार्ड नंबर 10, देवीनगर, पांवटा साहिब, जिला सिरमौर के रिहायशी मकान से स्मैक/हेरोइन पकड़ी।

मामले की पुष्टि डीएसपी पांवटा साहिब मानवेंद्र सिंह ठाकुर ने की है। उन्होंने बताया कि आरोपी के विरुद्ध ND&PS ACT के तहत अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। आरोपी को अदालत में पेश करके पुलिस हिरासत रिमांड हासिल किया जाएगा। आरोपी से पूछताछ जारी है।

ये भी पढ़ें:  कृषि एडवाइजरी: दिसंबर माह के पहले पखवाड़े में किसान करें ये काम और बढ़ाएं फसलों की पैदावार
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More