होमHimachalBilaspurकेंद्रीय विद्यालय के लिए भूमि चयन प्रक्रिया जारी, डीसी ने किया संभावित...

केंद्रीय विद्यालय के लिए भूमि चयन प्रक्रिया जारी, डीसी ने किया संभावित स्थल का निरीक्षण

बिलासपुर : एम्स बिलासपुर में कार्यरत कर्मियों के बच्चों की शैक्षणिक आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए केंद्रीय विद्यालय की स्थापना प्रस्तावित है। इस संबंध में पूर्व में कई बार भूमि चयन किया जा चुका है, लेकिन वन स्वीकृति (फॉरेस्ट क्लीयरेंस) प्राप्त न होने के कारण अब तक अंतिम निर्णय नहीं लिया जा सका है।

इसी क्रम में बुधवार को डीसी बिलासपुर राहुल कुमार ने बिलासपुर शहर के समीप सुंगल क्षेत्र में संभावित स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि सुंगल क्षेत्र में लगभग 200 बीघा भूमि उपलब्ध है, परंतु विद्यालय निर्माण के लिए केंद्र सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुरूप सभी तकनीकी और कानूनी औपचारिकताओं की समीक्षा के उपरांत ही भूमि का चयन किया जाएगा।

ये भी पढ़ें:  बस सीट क्षमता की जानकारी देने की अंतिम तिथि 20 फरवरी निर्धारित, RTO ने दिए ये निर्देश

उन्होंने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि इसके अतिरिक्त अन्य संभावित स्थलों की भी पहचान की जाए, ताकि आवश्यकता पड़ने पर वैकल्पिक विकल्प उपलब्ध रहें।

एम्स के कर्मचारियों के बच्चों की सुविधा के लिए केंद्रीय विद्यालय की शीघ्र स्थापना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि विद्यालय का निर्माण प्रशासन की प्राथमिकता में शामिल है और इसके लिए भूमि चयन की प्रक्रिया को यथाशीघ्र पूर्ण कर फॉरेस्ट क्लीयरेंस प्राप्त किया जाएगा, ताकि निर्माण कार्य में कोई बाधा न आए।

उन्होंने यह भी जानकारी दी कि घुमारवीं में केंद्रीय विद्यालय हेतु पूर्व में चयनित भूमि का फॉरेस्ट क्लीयरेंस स्टेज-1 स्वीकृत हो चुका है और शेष औपचारिकताओं को पूर्ण कर वहां भी शीघ्र निर्माण कार्य आरंभ किया जाएगा।

ये भी पढ़ें:  सड़क से बाहर हवा में लटकी HRTC की बस, मची चीख पुकार, टला बड़ा हादसा
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More