HomeCrimeसिरमौर में 1.614 किलोग्राम चरस के साथ 34 साल का युवक गिरफ्तार

सिरमौर में 1.614 किलोग्राम चरस के साथ 34 साल का युवक गिरफ्तार

पांवटा साहिब : जिला सिरमौर में 1.614 किलोग्राम चरस के साथ पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है. आरोपी की पहचान प्रदीप कुमार (34) निवासी गांव सुदाना, डाकघर भरानु, तहसील नेरवा, जिला शिमला के तौर पर हुई है.

जानकारी के अनुसार पुलिस थाना पांवटा साहिब की टीम गश्त पर तैनात थी. इस बीच पुलिस को इस नशा तस्करी संबंधी गुप्त सूचना मिली. लिहाजा, पुलिस ने आरोपी के रिहायशी कमरे में दबिश देकर उसके कब्जे से चरस की बड़ी खेप बरामद की.

डीएसपी पांवटा साहिब मानवेंद्र सिंह ठाकुर ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना पांवटा साहिब में मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस आगामी कार्रवाई में जुटी है. मामले की जांच जारी है.

ये भी पढ़ें:  न्यायिक न्यायालय परिसर मंडी और तांदी-सिरिम-बटाहण सड़क को चरण-2 की मंजूरी, वन भूमि उपयोग परिवर्तन के 139 मामलों की समीक्षा
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More