HomeEducationहिमाचल यूनिवर्सिटी में एमएससी फिजिक्स की गोल्ड मेडलिस्ट बनीं ईशा

हिमाचल यूनिवर्सिटी में एमएससी फिजिक्स की गोल्ड मेडलिस्ट बनीं ईशा

बिलासपुर : हिमाचल प्रदेश के जिला बिलासपुर के शाहतलाई की ईशा ने हिमाचल यूनिवर्सिटी में एमएससी फिजिक्स की गोल्ड मेडलिस्ट बनने का गौरव हासिल किया है. उन्होंने फिजिक्स की मेरिट सूची में प्रदेश भर में प्रथम स्थान हासिल कर अपने जिला सहित क्षेत्र का भी मान बढ़ाया है. उन्हें यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में स्वर्ण पदक से नवाजा जाएगा.

ईशा ने इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया है. बता दें कि ईशा के पिता अनिल कुमार नगर पंचायत में लिपिक के पद पर तैनात हैं, जबकि माता बीना कुमारी केंद्रीय मुख्य अध्यापक बड़गांव में तैनात हैं.

कॉलेज के प्रबंध निदेशक जगदीश गौतम ने ईशा को यूनिवर्सिटी में एमएससी फिजिक्स में प्रथम स्थान हासिल करने पर स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया और उज्जवल भविष्य के लिए कामना भी की.

ये भी पढ़ें:  सिरमौर में 46वीं सीनियर स्टेट बास्केटबॉल चैंपियनशिप का शानदार आगाज, इन टीमों में ऐसे खिलाड़ी जो बने निर्णायक क्षणों के असल हीरो
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More