HomeCrimeमेडिकल कालेज नाहन में ट्रेनी डाक्टर से यौन उत्पीड़न! सिक्योरिटी गार्ड पर...

मेडिकल कालेज नाहन में ट्रेनी डाक्टर से यौन उत्पीड़न! सिक्योरिटी गार्ड पर लगे गंभीर आरोप

पीड़िता के साथ शिकायत पत्र पर अन्य 15-16 प्रशिक्षु छात्राओं ने भी हस्ताक्षर किए हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

नाहन : मेडिकल कालेज नाहन की एक ट्रेनी डाक्टर ने अस्पताल में तैनात सिक्योरिटी गार्ड पर यौन उत्पीड़न समेत कई गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता के साथ शिकायत पत्र पर अन्य 15-16 प्रशिक्षु छात्राओं ने भी हस्ताक्षर किए हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की एक महिला प्रशिक्षु डाक्टर ने इस संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायत में पीड़िता ने अस्पताल के ही एक सिक्योरिटी गार्ड पर यौन उत्पीड़न समेत अन्य गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ित द्वारा पुलिस को दी गई शिकायत में अन्य प्रशिक्षु छात्राओं ने भी हस्ताक्षर किए हैं।

ये भी पढ़ें:  'सिलेंडर है… पर नहीं मिलेगा!' गांवों में 45 दिन का नियम बना बड़ी मुसीबत, स्टॉक होते हुए भी जूझ रहे लोग

एसपी ने बताया कि शिकायत के आधार पर पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 75, 78 व 79 के तहत केस दर्ज कर लिया है। उन्होंने बताया कि वीरवार को पीड़िता के अदालत में बयान दर्ज करवाए जाएंगे। पुलिस इस मामले की गहनता से तफ्तीश कर रही है।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More