HomeHimachalस्वच्छ हवा की रेस में हिमाचल के इस शहर ने हासिल किया...

स्वच्छ हवा की रेस में हिमाचल के इस शहर ने हासिल किया देश में दूसरा स्थान

इस सम्मान के साथ हिमाचल प्रदेश को ₹25 लाख का नकद पुरस्कार भी मिला है, जिसका उपयोग क्षेत्र में वायु गुणवत्ता में और सुधार लाने के लिए किया जाएगा।

शिमला : भारत सरकार के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय (MoEF&CC) द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित ‘स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2025’ में हिमाचल प्रदेश के परवाणू शहर ने देश भर में दूसरा स्थान हासिल किया है।

परवाणू को ये उपलब्धि 3 लाख से कम जनसंख्या वाले शहरों की श्रेणी में देश के सबसे स्वच्छ हवा वाले नगरों में से एक रूप में मिली है।

नई दिल्ली के इंदिरा पर्यावरण भवन में आयोजित स्वच्छ वायु सर्वेक्षण पुरस्कार समारोह में यह सम्मान प्रदान किया गया। केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेन्द्र यादव और राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने यह पुरस्कार सौंपा।

इस सम्मान के साथ हिमाचल प्रदेश को ₹25 लाख का नकद पुरस्कार भी मिला है, जिसका उपयोग क्षेत्र में वायु गुणवत्ता में और सुधार लाने के लिए किया जाएगा।

ये भी पढ़ें:  जिला सिरमौर में 273 पंचायत प्रधानों, 17 जिला परिषद और 8 बीडीसी अध्यक्षों व सदस्यों के आरक्षण की संशोधित सूची जारी

हिमाचल प्रदेश राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सदस्य सचिव डॉ. प्रवीण चंद्र गुप्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के दूरदर्शी नेतृत्व, सतत विकास और पर्यावरण संरक्षण के प्रयासों ने यह सफलता दिलाई है।

उन्होंने बताया कि यह पुरस्कार हिमाचल प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, स्थानीय प्रशासन और परवाणू शहर के नागरिकों के समर्पित योगदान को भी दर्शाता है, जिन्होंने मिलकर स्वच्छ और स्वस्थ वायु सुनिश्चित करने के लिए काम किया।

ये भी पढ़ें:  नेशनल कराटे फेडरेशन नॉर्थ जोन चैंपियनशिप में हिमाचल के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, जीते पांच गोल्ड
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More