HomeHimachalयमुना नदी में डूबे तीन युवकों में से एक का शव बरामद,...

यमुना नदी में डूबे तीन युवकों में से एक का शव बरामद, सगे भाइयों का नहीं लगा सुराग, तलाश जारी

मामले की गंभीरता को देखते हुए बुधवार को डीसी सिरमौर प्रियंका वर्मा और एसपी एनएस नेगी भी मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को उचित दिशा-निर्देश दिए। एसडीएम पांवटा साहिब गुंजित सिंह चीमा, डीएसपी मानवेंद्र ठाकुर और तहसीलदार ऋषभ शर्मा भी लगातार मौके पर मौजूद रहकर अभियान की निगरानी कर रहे हैं।

पांवटा साहिब : जिला सिरमौर के पांवटा साहिब में यमुना घाट पर गत मंगलवार दोपहर यमुना नदी में डूबे तीन युवकों में से एक का शव हरियाणा के कलेसर से बरामद कर लिया गया है। मृतक की पहचान शिलाई के गवाली गांव निवासी 23 वर्षीय अमित के रूप में हुई है, जबकि उसके साथ डूबे दो सगे भाई कमलेश और रजनीश अब भी लापता हैं। उनकी तलाश के लिए कई टीमें लगातार ऑपरेशन चला रही हैं।

हादसे के दूसरे दिन बुधवार को सुबह 6 बजे से ही प्रशासन ने तलाशी अभियान शुरू कर दिया था। एनडीआरएफ की टीम मंगलवार शाम ही पांवटा साहिब पहुंच गई थी। इसके अलावा 10 गोताखोर, उत्तराखंड से एसडीआरएफ की एक टीम और ऋषिकेश से राफ्टिंग करने वाले दो दल भी सर्च अभियान में जुटे हुए हैं।

ये भी पढ़ें:  जमा दो की टॉप-10 मेरिट सूची में सिरमौर के ये 5 होनहार, 4 सरकारी स्कूल के तो 1 निजी स्कूल, लड़कियां आगे

बुधवार की दोपहर हरियाणा के यमुनानगर जिले के कलेसर के पास एक टीम ने अमित का शव नदी से बरामद किया। यह स्थान पांवटा साहिब से करीब 20 किलोमीटर दूर है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।

बता दें कि मंगलवार को दोपहर के वक्त तीनों युवक हरिद्वार से देवता को स्नान कराने के बाद अपने गांव के लोगों के साथ यमुना घाट पर पहुंचे थे। इस बीच एक युवक नदी में नहाने उतरा और तेज बहाव में फंस गया। उसे बचाने के लिए दो अन्य युवक भी नदी में कूद गए और तीनों पानी की तेज धारा में बहकर लापता हो गए। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है।

ये भी पढ़ें:  कानून नहीं, बदले की भावना से हो रही कार्रवाई, जनता सब देख रही है, जवाब जरूर देगी

मामले की गंभीरता को देखते हुए बुधवार को डीसी सिरमौर प्रियंका वर्मा और एसपी एनएस नेगी भी मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को उचित दिशा-निर्देश दिए। एसडीएम पांवटा साहिब गुंजित सिंह चीमा, डीएसपी मानवेंद्र ठाकुर और तहसीलदार ऋषभ शर्मा भी लगातार मौके पर मौजूद रहकर अभियान की निगरानी कर रहे हैं।

इस बड़े हादसे से पूरे इलाके में शोक का माहौल है और युवकों के परिजन सदमे में हैं। उधर, एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने अमित का शव मिलने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि अन्य दो युवकों की तलाश जारी है। डीसी प्रियंका वर्मा ने कहा कि भविष्य में पूरे साल यमुना घाट पर गोताखोरों की नियुक्ति के लिए सरकार से अनुमति ली जाएगी। उन्होंने लोगों से भी अपील की कि नदी में तेज बहाव होने के कारण फिलहाल कोई भी उसमें न उतरें।

ये भी पढ़ें:  फर्जी पुलिस बनकर ट्रक चालकों से लूटपाट करने वाला दूसरा आरोपी भी गिरफ्तार
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More