Home Crime @Sirmaur: घर में छिपाकर रखी थी पिस्टल, 2 मैगजीन के साथ 8...

@Sirmaur: घर में छिपाकर रखी थी पिस्टल, 2 मैगजीन के साथ 8 जिंदा रौंद भी बरामद, 22 साल का ये युवक धरा

सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी के घर पर दबिश दी। तलाशी के दौरान पुलिस ने उसके कब्जे से एक पिस्टल, दो मैगजीन और कुल 8 जिंदा रौंद बरामद किए।

0

नाहन : जिला सिरमौर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक के घर से पिस्टल और जिंदा रौंद बरामद किए हैं। मामले में पुलिस थाना पुरुवाला में आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि एसआईयू/साइबर सेल नाहन की टीम को गुप्त सूचना मिली कि मेहरबान उर्फ अरबाज (22) निवासी गांव मेहरुवाला, डाकघर भंगाणी, तहसील पांवटा साहिब काफी समय से क्षेत्र में अवैध पिस्टल और देसी कट्टों की खरीद-फरोख्त करता है और उसके पास इस समय भी एक अवैध पिस्टल मौजूद है।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी के घर पर दबिश दी। तलाशी के दौरान पुलिस ने उसके कब्जे से एक पिस्टल, दो मैगजीन और कुल 8 जिंदा रौंद बरामद किए।

ये भी पढ़ें:  परवाणू में चिट्टे के साथ 28 साल का युवक गिरफ्तार, गुप्त सूचना पर पुलिस की कार्रवाई

उन्होंने बताया कि इस संबंध में पुलिस थाना पुरुवाला में आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 30 के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच जारी है।