HomeHimachalगैस आपूर्ति को लेकर सरकार ने कहा- घबराने की जरूरत नहीं, कालाबाजारी...

गैस आपूर्ति को लेकर सरकार ने कहा- घबराने की जरूरत नहीं, कालाबाजारी रोकने को सिलेंडरों की राशनिंग लागू

प्रदेश के मुख्य सचिव संजय गुप्ता ने कहा कि सरकार स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है। खाद्य आपूर्ति विभाग, तेल कंपनियों और सभी जिलाधीशों को फील्ड में गैस की उपलब्धता पर कड़ी निगरानी रखने और समय-समय पर रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए गए हैं।

शिमला : खाड़ी देशों में जारी अनिश्चितता के बीच हिमाचल प्रदेश सरकार ने प्रदेश में एलपीजी गैस की उपलब्धता को लेकर सतर्कता बढ़ा दी है। गैस आपूर्ति को लेकर लोगों में बन रही असमंजस की स्थिति के बीच सरकार ने स्पष्ट किया है कि फिलहाल प्रदेश में घबराने जैसी कोई स्थिति नहीं है।

प्रदेश के मुख्य सचिव संजय गुप्ता ने कहा कि सरकार स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है। खाद्य आपूर्ति विभाग, तेल कंपनियों और सभी जिलाधीशों को फील्ड में गैस की उपलब्धता पर कड़ी निगरानी रखने और समय-समय पर रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए गए हैं।

उन्होंने कहा कि खाड़ी देशों में चल रहे घटनाक्रम पर न तो केंद्र सरकार और न ही प्रदेश सरकार का नियंत्रण है, लेकिन दोनों सरकारें समन्वय के साथ काम कर रही हैं, ताकि अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों का असर प्रदेश की गैस आपूर्ति पर न पड़े।

ये भी पढ़ें:  @SIRMAUR: जानलेवा हमले में गंभीर युवक ने PGI चंडीगढ़ में दम तोड़ा, हत्या का केस दर्ज

मुख्य सचिव ने कहा कि प्रदेश सरकार की पहली प्राथमिकता घरेलू उपभोक्ताओं को समय पर एलपीजी सिलेंडर उपलब्ध कराना है। इसके साथ ही कमर्शियल सिलेंडरों की कमी न हो, इसके लिए भी पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं। सरकार के पास कमर्शियल सिलेंडरों का पर्याप्त स्टॉक मौजूद है जिसे आवश्यकता के अनुसार बाजार में उपलब्ध कराया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि गैस के अवैध भंडारण और कालाबाजारी को रोकने के लिए सिलेंडरों की राशनिंग शुरू की गई है। यदि कोई व्यक्ति गैस की ब्लैक मार्केटिंग करता पाया जाता है तो उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ऑनलाइन बुकिंग में आ रही तकनीकी दिक्कतों को देखते हुए 25 दिन की कैपिंग भी लागू की गई है। मुख्य सचिव ने लोगों से अपील की कि यदि गैस बुकिंग या आपूर्ति में कोई गंभीर समस्या आती है तो तुरंत संबंधित विभाग को इसकी जानकारी दें।

ये भी पढ़ें:  20 जून तक बंद रहेगा झनिक्कर-कैहरवीं रोड का ये हिस्सा, इन वैकल्पिक मार्गों से करें सफर

संजय गुप्ता ने कहा कि सरकार लगातार स्थिति की समीक्षा कर रही है और प्रयास किया जा रहा है कि अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों के बावजूद हिमाचल प्रदेश के लोगों को गैस आपूर्ति में किसी प्रकार की असुविधा न हो।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More