HomeBreaking#Sirmaur: अवैध खनन पर आधी रात पुलिस की दबिश, मौके पर पकड़े...

#Sirmaur: अवैध खनन पर आधी रात पुलिस की दबिश, मौके पर पकड़े कई वाहन

इसमें खनन से जुड़े अन्य लोग भी संलिप्त बताए जा रहे हैं. यहां से करोड़ों रुपए का मिनरल (मिट्टी व पत्थर) हरियाणा में सप्लाई हो रहा है. जहां इस मिनरल को न केवल क्रैशर बल्कि सड़क निर्माण में भी इस्तेमाल किया जा रहा था. इससे जहां प्रकृति को भारी नुकसान पहुंचाया गया है, वहीं हिमाचल सरकार के राजस्व को भी करोड़ों का चूना लगाया जा चुका है.

कालाअंब : जिला सिरमौर के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब से सटे नागल सुकेती इलाके में बड़े स्तर पर हो रहे अवैध खनन को लेकर कालाअंब पुलिस ने कार्रवाई को अंजाम दिया है. पुलिस ने आधी रात क्षेत्र में दबिश देकर हरियाणा के एक खनन माफिया पर शिकंजा कसा है. इस दौरान पुलिस ने मौके पर एक जेसीबी को खनन करते दबोचा तो वहीं दो टिपर और दो ट्रैक्टरों को लदे मिनरल के साथ पकड़ा.
इस पर पुलिस ने उक्त वाहनों पर 1.75 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है. सूत्रों के अनुसार ये वाहन हरियाणा से ताल्लुक रखने वाले एक व्यक्ति के बताए जा रहे हैं, जो लंबे अरसे से यहां न केवल पहाड़ बल्कि खेतों को भी बुरी तरह छलनी कर चुका है. इसमें खनन से जुड़े अन्य लोग भी संलिप्त बताए जा रहे हैं. यहां से करोड़ों रुपए का मिनरल (मिट्टी व पत्थर) हरियाणा में सप्लाई हो रहा है. जहां इस मिनरल को न केवल क्रैशर बल्कि सड़क निर्माण में भी इस्तेमाल किया जा रहा था. इससे जहां प्रकृति को भारी नुकसान पहुंचाया गया है, वहीं हिमाचल सरकार के राजस्व को भी करोड़ों का चूना लगाया जा चुका है.
उधर, डीएसपी हेडक्वार्टर रमाकांत ठाकुर ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि कालाअंब पुलिस अवैध खनन रोकने के लिए संवेदनशील है. इसी के तहत नागल में कुछ वाहनों के चालान किए गए हैं. ये कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी.

ये भी पढ़ें:  अग्निवीर भर्ती के लिए पंजीकरण शुरू, इन चार जिलों के युवा कर सकते हैं आवेदन
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More