Home Crime @Sirmaur: ड्यूटी से लौट रहे बिजली बोर्ड के SDO का रास्ता रोका,...

@Sirmaur: ड्यूटी से लौट रहे बिजली बोर्ड के SDO का रास्ता रोका, फिर कर दी पिटाई, कपड़े भी फाड़े

जिला सिरमौर के पुलिस थाना माजरा में बिजली बोर्ड के एक सहायक अभियंता (SDO) के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

0

पांवटा साहिब : जिला सिरमौर में बिजली बोर्ड के एक सहायक अभियंता (SDO) के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार गिरिनगर पावर हाउस में सहायक अभियंता के पद पर कार्यरत रणजीत सिंह पुत्र दयाराम निवासी गांव हीरापुर, डाकघर औहर, तहसील झंडूता, जिला बिलासपुर ने पुलिस थाना माजरा में शिकायत दर्ज करवाई कि 16 मार्च 2026 को वह अपनी रात्रि ड्यूटी समाप्त कर पावर हाउस से अपने आवास की ओर लौट रहे थे।

इस बीच रास्ते में उन्हें सड़क किनारे तीन व्यक्ति शराब पीते हुए दिखाई दिए। जब वह उनके पास से गुजर ही रहे थे तो उन लोगों ने उनके चेहरे पर टॉर्च की रोशनी डाली। इस पर जब उनसे इसका कारण पूछा तो वे लोग बहस करने लगे और देखते ही देखते मारपीट पर उतर आए। इस दौरान आरोपियों ने उससे मारपीट की, जिससे उसके सिर में चोट लगी है। यही नहीं आरोपियों ने उसके कपड़े भी फाड़ दिए।

ये भी पढ़ें:  फुटबॉल चैंपियनशिप : पहले दिन ऊना, शिमला, सोलन व हमीरपुर की शानदार जीत, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता रूपेंद्र ठाकुर ने किया शुभारंभ

एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि इस मामले में पुलिस थाना माजरा में भारतीय न्याय संहिता की धारा 126(2), 115(2), 352, 351(2) और 3(5) के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस द्वारा आरोपियों की पहचान की जा रही है। जल्द उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।