पांवटा साहिब : सिरमौर पुलिस ने तीन महिलाओं को चरस की खेप के साथ गिरफ्तार किया है। इन सभी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज कर पुलिस ने आगामी जांच शुरू कर दी है।

एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि ये कार्रवाई पुलिस चौकी सिंघपुरा की टीम ने अमल में लाई। गश्त के दौरान टीम ने खोदरी माजरी से गांव गोजर की ओर आ रही इन महिलाओं को संदेह के आधार पर रोका। तलाशी लेने पर उनके कब्जे से 835 ग्राम चरस बरामद हुई।
गिरफ्तार महिलाओं की पहचान शानु राय पत्नी हरी दास निवासी शाहपुर कल्याणपुर धर्मावाला, डाकघर हर्बटपुर, तहसील विकासनगर, बबीता पत्नी मनोज निवासी भीमावाला, डाकघर विकासनगर और आशिया परबीन पत्नी तासीन अली निवासी विद्यापीठ मार्ग विकासनगर, जिला देहरादून के रूप में हुई है।
एसपी ने बताया कि पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस थाना पुरुवाला में ND&PS एक्ट की धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है। जांच के दौरान यह पता लगाया जाएगा कि बरामद चरस कहां से लाई गई और इसे कहां सप्लाई किया जाना था, ताकि पूरे नेटवर्क का खुलासा कर गिरोह के अन्य सदस्यों तक पहुंचा जा सके।



