HomeHimachalSirmaurशिलाई में 3 दिवसीय 42वां इंदिरा मेमोरियल टूर्नामेंट शुरू, उद्योग मंत्री ने...

शिलाई में 3 दिवसीय 42वां इंदिरा मेमोरियल टूर्नामेंट शुरू, उद्योग मंत्री ने किया शुभारंभ

इस मौके कर उद्योग मंत्री ने शिलाई स्टेडियम के लिए 15 लाख, सामुदायिक भवन शिलाई के लिए 10 लाख देने की घोषणा की।

शिलाई : उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने पंचायत ग्राउंड शिलाई में आयोजित तीन दिवसीय 42वें इंदिरा मेमोरियल टूर्नामेंट के उद्घाटन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने आयोजकों को बधाई देते हुए कहा कि वह 42 वर्षों से इस टूर्नामेंट का आयोजन कर रहे हैं।

इस प्रकार के आयोजन बच्चों को अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित करने का मंच प्रदान करते हैं। युवाओं में अनुशासन, सहयोग और आत्मविश्वास का विकास इसी प्रकार की गतिविधियों से होता है।

उन्होंने कहा कि बच्चों को पढ़ाई के साथ साथ स्पोर्ट्स और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भी आगे बढ़कर भाग लेना चाहिए, तभी उनके व्यक्तित्व का संपूर्ण विकास सुनिश्चित होगा। हर्षवर्धन ने नौजवानों से अपनी ऊर्जा को सकारात्मक कार्यों में लगाने का आह्वान किया।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर : 31 मार्च तक लंबित मामलों के निपटारे का मौका, मध्यस्थता की पूरी प्रक्रिया निशुल्क

इस मौके कर उद्योग मंत्री ने शिलाई स्टेडियम के लिए 15 लाख, सामुदायिक भवन शिलाई के लिए 10 लाख देने की घोषणा की। इसके अलावा उन्होंने ग्राउंड के ऊपर से गुजर रही तारों को हटाने या उनकी उचित व्यवस्था करवाने का आश्वासन भी दिया।

अध्यक्ष हिमालय यूथ स्पोर्ट्स एवं कल्चर क्लब शिलाई रमेश नेगी ने बताया कि तीन दिवसीय 42वें इंदिरा मेमोरियल टूर्नामेंट के दौरान उत्तराखंड, हरियाणा, शिमला और सिरमौर जिले के प्रतिभागी भाग लेंगे।

इसमें कबड्डी गर्ल्स की 10 टीमें और बॉयस कबड्डी की 30 टीमें, वॉलीबॉल की 20 टीमें, क्रिकेट 50 टीमें, चेस के 50 प्रतिभागी और बेडमिंटन की अंडर-16 की 50 टीमें, बेडमिंटन ओपन की 60 टीमें और 35 वर्ष से अधिक आयु की 70 टीमों के लगभग 900 प्रतिभागी भाग ले रहे हैं। तीन दिवसीय कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक संध्याओं का भी आयोजन किया जाएगा।

ये भी पढ़ें:  'Seven' की जगह 'Saven', Thousand बना thursday! देख लो चेक पर लिखे ये स्पेलिंग
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More